SHIVPURI NEWS- कांग्रेस ने नारी के सम्मान के लिए चलाई योजना: अब 1500 रुपए का सिलेंडर मिलेगा 500 रुपये में

NEWS ROOM
शिवपुरी।
महिला कांग्रेस एक बैठक बीते रोज मातोश्री होटल में आयोजित की गईर्। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने कांग्रेस की महिलाओं को संबोधित करते हुए नारी के सम्मान योजना जो कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही हैं इसका प्रचार प्रसार किया जाए साथ ही कांग्रेस की सभी पदाधिकारी महिला इनके फार्मो को घर-घर जाकर भरवाए और महिलाओं को भी समझना होगा।

उक्त बात बैठक में सभी कांग्रेसी महिलाओं के समक्ष रखी। इस अवसर पर जिला शिवपुरी की कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्रीमती रचना शेरसिंह द्वारा जिले नवीन कार्यकारिणी गठित करने की बात कहीं। जिसमें मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर भोपाल विभा पटेल एवं अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी की संगठन प्रभारी डॉ. रश्मि शर्मा पवार द्वारा की गई। जिसमें महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव यशोधरा पांडे एवं प्रदेश सचिव ज्योति धाकड़ उपस्थित रही।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, राजकुमार बंसल शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर बैठक के आयोजन का मुख्य उद्देश्य 9 मई को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नारी सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है, इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा महिला कांग्रेस की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल द्वारा बताया कि नारी सम्मान कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस की नारियों के सम्मान एवं हित की एक महती योजना है

जिसमें प्रत्येक महिला को हर महीने 1500 रुपए गैस सिलेंडर 500 में 100 में 100 यूनिट बिजली किसानों का कर्जा माफ होने वाली कांग्रेस सरकार करेगी गरीबों एवं किसानों, महिलाओं को दृष्टिगत रखते हुए इस कार्यक्रम को लागू कर रही है। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष ने महिला कांग्रेस की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने का सभी महिलाओं का संकल्प दिलाया। इसके बाद उन्होंने महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती रचना शेर सिंह को निर्देश दिया कि वह इस पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर अपनी नवीन कार्यकारिणी गठित की जाए।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस की संगठन प्रभारी श्रीमती डॉ रश्मि शर्मा पवार द्वारा सभी महिलाओं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सभी महिला कार्यकर्ता एकजुट होकर इन फार्मो को भरवाने का काम करें। मुख्य रूप से नगरपालिका की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती शशि शर्मा, कल्पना सेन पार्षद, शिवानी राठौर, प्रीति लोधी, कोलारस विनीता लखन पोहरी, उषाराजा बुंदेला, इमरत लाल पोहरी, शकुंतला शर्मा, पिछोर किरण जैन, खनियाधाना उषा शाक्य, शिवपुरी छाया कुशवाहा, दिनारा मीना जाटव, सतनवाड़ा ओमवती, खोड़ संगीता जाटव, फतेहपुर कल्पना सुनोरिया एवं अनेक महिला कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रही।
G-W2F7VGPV5M