SHIVPURI NEWS- अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा शिवपुरी के जिलाध्यक्ष बने कल्याण सिंह यादव बांसखेड़ा

NEWS ROOM
शिवपुरी।
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जिला शिवपुरी के रूप में नए जिला अध्यक्ष के रूप में बदरवास निवासी कल्याण सिंह यादव बांसखेड़ा का मनोनयन किया गया है। यह मनोनयन अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष यादव महासभा योगेंद्र सिंह मंडलोई, दामोदर यादव राष्ट्रीय महासचिव यादव महासभा, मनोज यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा यादव महासभा एवं भारत यादव (प्रदेश अध्यक्ष यादव महासभा मप्र), कल्याण सिंह यादव बंटी (प्रदेश प्रधान महासचिव यादव महासभा) की अनुशंसा पर किया गया है।

अपने इस मनोनयन पर बदरवास निवासी कल्याण सिंह यादव बांसखेड़ा ने इस सामाजिक दायित्व को ग्रहण करते हुए राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है और विश्वास दिलाया है कि संपूर्ण जिले में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा सामाजिक रूप से अपने पदीय दायित्व का निर्वहन करेगी और सामाजिक संगठन के रूप में एक मिसाल संपूर्ण अंचल ही नहीं बल्कि प्रदेश और देश में प्रस्तुत की जाएगी

जिसमें समस्त यादव समाज समाहित होगा। इस अवसर पर बदरवास निवासी कल्याण सिंह यादव बांसखेड़ा के अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जिलाध्यक्ष शिवपुरी बनाए जाने पर उन्हें समाजजनों ने बधाईयां दी साथ ही बधाई देने वालों में बैजनाथ सिंह यादव (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष), महेंद्र यादव (पूर्व विधायक), राम सिंह यादव (पार्षद), भोले यादव (नगर पंचायत अध्यक्ष बदरवास), राजू यादव पत्रकार, राम यादव पत्रकार, सतीश फौजी, बलराम यादव, डॉ तुलाराम यादव, विजय यादव, डॉ हाकिम यादव, प्रधुम्न यादव, श्याम यादव, हंसराज यादव सरपंच, हर्ष यादव, आदि शामिल है।
G-W2F7VGPV5M