SHIVPURI NEWS- तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने मारी पति पत्नी को टक्कर, पत्नी की मौत

NEWS ROOM
शिवपुरी।
खबर शिवपुरी शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बालाजी धाम मंदिर के पास थीम रोड पर एक ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। सडक़ पर गिरते ही ट्रैक्टर का पिछला पहिया महिला के ऊपर से गुजर गया। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार अमरखोआ निवासी कल्याण आदिवासी उम्र 43 पत्नी कमला आदिवासी उम्र 40 के साथ बाइक से खरीदारी करने शहर की ओर दोपहर में जा रहा था। बालाजी धाम के पास अचानक से तेजी से आए ट्रैक्टर ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही दोनों सडक़ पर गिर गए। महिला बाइक से गिरकर ट्रैक्टर के पिछले पहिए के नीचे आ गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित फरार हो गया।
G-W2F7VGPV5M