SHIVPURI NEWS- शिवपुरी में धूमधाम से मनी परशुराम जयंती, निकला भव्य चल समारोह, हजारों की संख्या में समाज जन शामिल हुए

NEWS ROOM
शिवपुरी।
भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का प्रकट उत्सव आज धूमधाम से मनाया गया। शहर से लेकर अंचल तक परशुराम जी का अभिषेक, पूजन, हवन आयोजन किए गए। शहर में चल समारोह भी गाजे-बाजे के साथ निकाला गया जो आकर्षण का केन्द्र रहा।वहीं शिवपुरी शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम हुए

जिसमें तुलसी आश्रम स्थित भगवान परशुराम मंदिर प्रांगण में जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा नेतृत्व वहीं फिजिकल स्थिति भृगु भवन पर भगवान परशुराम जी की विशेष पूजा अर्चना की गई। इसी कड़ी में परशुराम मंदिर में भगवान की प्रतिमा का अभिषेक, पूजन किया गया, हवन किया गया। शाम को ब्राह्मण समाज जनों द्वारा अपने घरों पर दीपक जलाए जाएंगे।

परशुराम जयंती के अवसर पर शनिवार को शहर में भगवान परशुराम जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर एक शोभायात्रा भी निकाली गई। जिसका जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ और बड़ी संख्या में नगर के लोग एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। यह शोभायात्रा में सर्वधर्म सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। इस अवसर पर सबसे पहले फिजिकल स्थित परशुराम चौराहे भव्य चल समारोह प्रारंभ किया गया जिसमें हाथी, घोड़े सहित डीजे के साथ हजारों विप्र बन्धु चल समारोह शामिल हुए।

यह शोभायात्रा फिजिकल से पानी की टंकी होते हुए पुराना बस स्टेण्ड, माधव चौक, कोर्ट रोड़, अस्पताल चौराहा होते, कस्टम गेट, गांधी पार्क पहुंची जहां पर महाआरती के पश्चात भव्य शोभा यात्रा का समापन किया दरअसल, इस शोभायात्रा में न केवल विप्र समाज बल्कि अन्य समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, सहित अन्य समाज के जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

इस अवसर पर महत्वपूर्ण भूमिका हमारा परिवार ग्रुप के सदस्यों ने भी बढ़चढक़र भाग लिया। सहित सभी जनप्रतिनिधि भी पहुंचे और चल समारोह में शामिल हुए। युवाओं में इस चल समारोह के दौरान खासा उत्साह देखा गया।शोभा यात्रा के समापन के बाद विप्रजनों को भण्डारे का भी आयोजन किया गया।

बदरवास, पोहरी, कोलारस में भी निकली भव्य शोभायात्रा

तहसील स्तर पर भगवान परशुराम जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य यात्रा निकाली गई। जिसमें विप्र बंधुओं के साथ बैंड, चलित झांकियां, ढोल-ताशे शामिल रहेे। भगवान परशुराम जी बग्घी में सवार होकर भ्रमण कराया गया। भजन गायकों द्वारा पूरे मार्ग पर सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। विप्रजन पारंपरिक वेशभूषा में शौर्य यात्रा में नजर आएंगे।

जगह-जगह हुआ चल समारोह का स्वागत

परशुराम जन्मोत्सव शहर में निकाले गए चल समारोह का स्वागत जगह-जगह सामाजिक संगठनों के साथ-साथ, कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में भी स्वागत स्टॉल लगाए वहीं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पुरानी शिवपुरी मंडल केपी परमार सहित अन्य राजनेताओं द्वारा भव्य स्वागत किया। कई पेय पदार्थ का वितरण किया तो कहीं आइसक्रीम आदि वितरण की गई।
G-W2F7VGPV5M