SHIVPURI NEWS- देहरदा-पचावली रोड़ पर बाइक का टायर फटा, बाइक पर बैठी पत्नि की मौत, पति घायल

NEWS ROOM
कोलारस।
खबर शिवपुरी जिले के कोलारस थाना सीमा में बाइक सवार दंपत्ति का अगला टायर फट गया जिससे चलती बाइक असंतुलित होकर सड पर फिसलती चली गई,इस हादसे मे बाइक पर सवार दंपत्ति मे पति घायल हो गया और पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है पति अपनी पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहा था।

पचावली गांव के रहने वाले सुनील आदिवासी ने बताया कि उसकी पत्नी आशा (उम्र-25) की तबियत खराब थी। शुक्रवार सुबह वे बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नी को इलाज के लिए लुकवासा ले जा रहा था। इसी दौरान देहरदा तिराहे के पहले देहरदा-पचावली रोड़ पर बाइक का अगला टायर फट गया। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और गिर दोनों गिर गए। मेरी पत्नी की नाक से खून बहने लगा था।

हाईवे एम्बुलेंस की मदद से हमें कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मेरी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक मृतिका के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।
G-W2F7VGPV5M