SHIVPURI NEWS- जिला कांग्रेस में 78 महासचिव, 34 उपाध्यक्ष, 66 सचिव, 47 सहसचिव, 3 पीढ़ी का समागम

NEWS ROOM
शिवपुरी।
आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने अपने जिले की टीम की घोषणा कर दी है। इस घोषित जिले की टीम को घोषित करते हुए कहा गया कि तीन पीढ़ियों का समागम किया गया है। जिला कार्यकारिणी में मात्र 28 सदस्य हैं, जबकि 34 उपाध्यक्ष व 78 महासचिव शामिल हैं। इसी तरह 66 सचिव, 47 सहसचिव शामिल हैं।

जिला कार्यकारिणी में प्रवक्ता राजकुमार, उपाध्यक्षों में जगमोहन सेंगर व वासित अली शामिल: 34 उपाध्यक्ष शामिल हैं, जिनमें राजेश बिहारी पाठ, रामेश्वर यादव, जगमोहन सिंह सेंगर, वासित अली, नारायण लोढ़ा, रामहेत आदिवासी, शिवप्रताप सिंह कुशवाह, सफदर वेग मिर्जा, सतीश फौजी, मोहन सिंह यादव सांपरारा आदि शामिल हैं। जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी का कमाल कुशवाहा नरवर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया है।

78 महासचिव बनें हैं जिनमें आलोक शुक्ला, अब्दुल रफीक खान, बृजेश शर्मा, सिरनाम रावत, अशोक लिटोरिया, अरविंद धाकड़ दुल्हारा, साहब सिंह कुशवाह, अशोक बेडिया, जिनेश जैन, सरवन लाल धाकड़, अजय परिहार, नरेंद्र ढिगर्रा आदि शामिल हैं।

66 सचिवों में योगेश शर्मा, राकेश यादव, बृजेश द्विवेदी, सौरभ माहेश्वरी, रामवीर सिंह यादव खतौरा, राकेश शर्मा नरवर, बाईसराम धाकड़, मुन्नीराजा परमार, लाखन सिंह वैस छितरी, बॉबी राजा परिहार, एडव्होकेट पंकज आहूजा, नरेश कुशवाह आदि शामिल हैं।

47 सहसचिव लक्षेंद्र शर्मा, दिलीप सिंह यादव, सुरेंद्र कोली, नरेश योगी, सेवाराम बाथम, हाकिम सिंह रावत सीहौर, अमित धाकड़ ठर्रा, सुरेंद्र शर्मा, संतोष शर्मा, जगदीश जोधी सलैया आदि शामिल हैं। 28 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं। प्रवक्ता राजकुमार शाक्य व कार्यालय सचिव छोटे राजा परमार को बनाया है।

कार्यकारिणी में हर जाति वर्ग का ख्याल रखा, कोई छूटता है तो सूची में जोड़ लेंगे

जिला कार्यकारिणी में हर जाति वर्ग का ख्याल रखा है। हमेशा से कांग्रेस विचारधारा का प्रतिनिधित्व करने वालों को जगह दी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह का कहना है कि इसके अलावा कोई छूटता है तो सूची में जोड़ लेंगे। इसके लिए विधिवत नेताओं से सलाह मशविरा करेंगे। जिले की कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों को अलग-अलग ब्लॉक का प्रभार सौंपा जाएगा, ताकि बूथ स्तर तक संख्या बल बढ़या जा सके।
G-W2F7VGPV5M