सोशल मीडिया पर आया 307 का फरार आरोपी, बताए अपने साथियो के नाम, भावेश गोयल एक नाम- karera News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
शिवपुरी जिले के करैरा थाने की सीमा में स्थित 31 मार्च को अवध होटल पर युवको पर चली गोलीबारी में एक नया मोड़ आया है। इस मामले में इस गोलीबारी का आरोपी सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट की है जिसमे उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए अन्य अज्ञात आरोपियों के नाम बताए है। फरार आरोपी का कहना है कि यह काण्ड करैरा के भागेश गोयल के द्वारा करवाया गया है।

पहले समझे मामले को

पुष्पेंद्र सिंह चौहान निवासी नई तहसील ने बताया कि मैं अपनी थार कार से झांसी के लिए अपने परिचित के फलदान कार्यक्रम में शामिल होने गुरुवार रात में निकला था। मेरे साथ प्रिंस बुंदेला, बृजभान बुंदेला और प्रिंस परमार भी थार कार में सवार थे। रात करीब 10 बजे पानी की बोतल लेने मैने कार को टोडा हाईवे रोड किनारे अवध होटल पर रोक दिया। इसी दौरान कारोठा गांव का रहने वाला क्रिस यादव और खोआ गांव का रहने वाला दीपेंद्र यादव एक शिफ्ट कार में सवार होकर आए, और अपशब्द कहने लगे।

इसी दौरान चार अज्ञात लोग भी बाइक पर सवार होकर होटल पर पहुंच गए। तभी एक युवक ने हम चारों की तरफ कट्टा तान दिया। हम भाग कर थार कार के पीछे छुप गए। इसी दौरान एक बदमाश ने मारने की नीयत से कट्टे से कई फायर कर दिए। कट्टे से निकली गोली से थार कार के शीशे फूट गए। साथ ही कार की बॉडी में भी कई गोलियां लगी हैं। गनीमत रही फलदान शामिल में होने आ रही अन्य गाड़ियां हमें देखकर रुक गईं। जिन्हें देख हमलावर मौके से भाग निकले। इसकी शिकायत करैरा थाना में दर्ज कराई है।

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दूसरा आया सोशल पर

इस मामले में फरार आरोपी दीपेंद्र यादव ने अपनी फेसबुक आईडी से एक वीडियो वायरल किया है। इस विडियो में दीपेंद्र अपना जुर्म कबूल रहा है और इस काण्ड में शामिल अन्य 4 अज्ञात आरोपियों के नाम बताए है। इस वीडियो में दीपेंद्र बता रहा है कि फरियादी पुष्पेंद्र चौहान जो प्रिंस चौहान का भाई है जो जेल में बंद है। प्रिंस चौहान और करैरा का भावेश गोयल में कुछ दिन पूर्व विवाद हुआ था इसकी विवाद के प्रकरण में प्रिंस चौहान जेल मे है।

इस कारण पुष्पेंद्र चौहान प्रिंस चौहान के लिए करैरा इंदौर से आया था। घटना वाले रात में पुष्पेंद्र चौहान अपने साथियों सहित रक्शा फलदान कार्यक्रम मे जा रहा था। करैरा से आगे अवध होटल पर पानी की बोतल लेने के लिए रुके थे। वहा पर यह गोली काण्ड हुआ। इसमें 2 नामजद आरोपी क्रिस यादव और दीपेन्द्र यादव सहित 4 अन्य लोगों पर मामला दर्ज हुआ है।
इस घटना के पीछे प्रिस चौहान और भावेश गोयल का विवाद है। घटना के समय भावेश गोयल अपने साथियों सहित था,भागेश गोयल ने ही मुझे हथियार उपलब्ध कराए थे। घटना के समय यह मुंह बांधे थे। पुलिस ने अभी तक इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है।

इनका कहना है
अभी इस मामले में विवेचना जारी है,दीपेंद्र को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है,इस मामले में जो भी अज्ञात आरोपी है पूछताछ के बाद सब क्लीयर हो जाऐगा।
सतीश चौहान,टीआई करैरा
G-W2F7VGPV5M