Shivpuri News- सांसद डॉ केपी यादव के फॉलो वाहन ने बाइक सवार युवक को उडाया, अस्पताल में भर्ती

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर क्षेत्र से आ रही है। जहां आज एक जिले के दौरे पर आए सांसद के पी यादव के काफिले में चल रहे फॉलो वाहन ने एक बाइक सवार युवक को उडा दिया। जिससे युवक घायल हो गया। घायल युवक को फॉलो वाहन से ही जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां युवक का उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार सांसद के पी यादव आज शिवपुरी दौरे पर आए है। आज उनका काफिला फतेहपुर क्षेत्र से गुजर रहा था। तभी अर्जुन पुत्र सिरनाम सिंह रावत उम्र 23 साल निवासी किरौली अपनी बाइक से शिवपुरी से गांव जा रहा था। तभी रोड क्रॉस करते समय सांसद के पी यादव के काफिले में चल रही बोलेरो कार क्रमांक 04 टीबी 2833 के चालक ने तेजी और लापरवाही से कार चलाते हुए युवक को उडा दिया।

जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल फॉलो वाहन से ही जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां युवक का उपचार जारी है। इस मामले की सूचना पर एएसपी प्रवीण भूरिया भी जिला चिकित्सालय पहुंचे और घायल के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
G-W2F7VGPV5M