दिग्विजय सिंह जी, संविधान में भी हिंदू राष्ट्र लिखा हो जाएगा, निश्चिंत रहिए: सुरेंद्र शर्मा- MP NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि, संविधान में भी भारत एक हिंदू राष्ट्र लिखा हो जाएगा परंतु पता नहीं क्यों दिग्विजय सिंह के बयानों से उनके हिंदू होने पर संदेह उत्पन्न हो जाता है। 

उल्लेखनीय है कि हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने बयान दिया था कि भारत कभी भी हिंदू राष्ट्र नहीं बन सकता क्योंकि संविधान में ऐसा कोई उल्लेख नहीं है। उनके इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि, दिग्विजय सिंह जी भारत तो "हिंदू राष्ट्र" था है और रहेगा,रही बात संविधान में लिखे होने की तो जैसे कांग्रेस पार्टी ने संविधान में भारत को धर्म निरपेक्ष लिखवा दिया था वैसे ही संविधान में हिंदू राष्ट्र भी लिखा हो जायेगा। 

उल्लेखनीय है कि श्री सुरेंद्र शर्मा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से राजगढ़ के प्रभारी हैं और राजगढ़ दिग्विजय सिंह का गढ़ कहा जाता है।
G-W2F7VGPV5M