शोक समाचार- नहीं रहा रोहन पाल, 4 दिन से था मेंदाता हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
शिवपुरी शहर के राघवेंद्र नगर की रहने वाली शासकीय शिक्षक निवेदिता पाल पत्नी महेंद्र पाल के बेटे रोहन पाल का इंदौर के मेदांता हॉस्पिटल में दुःखद निधन हो गया है। रोहन इंदौर के राजबाड़ा में आयोजित रंगपंचमी के उत्सव को देखने के लिए शिवपुरी से इंदौर पहुंचा था। 11 मार्च को रोहन हादसे का शिकार हो गया था रोहन का उपचार मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा था। जहां उपचार के दौरान रोहन ने दम तोड़ दिया। रोहन के निधन की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।

20 साल के रोहन पकल इंदौर में होली के अवसर पर राजबाड़ा में आयोजित रंग पंचमी का पर्व देखने के उद्देश्य से शिवपुरी से इंदौर गया हुआ था। रोहन दौज के दिन अपनी इंदौर में रहने वाली बुआ के घर से बाइक पर सवार होकर निकला हुआ था तभी भवर कुआं पर रोहन की बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में रोहन बुरी तरह घायल हो गया था।

इसके बाद रोहन को मेदांता इंदौर में वेंटिलेटर पर लिया गया। तमाम प्रयासों के बावजूद बीते रात रोहन ने मेदांता अस्पताल में दम तोड़ दिया। रोहन के निधन की खबर शहर में फैलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। रोहन के पिता आरएसएस के जिला सेवा प्रमुख है और उनकी माता एक शिक्षिका है। वह अपने मां बाप का इकलौता बेटा था। आज उसकी अंतिम यात्रा शाम 5 बजे राघवेन्द्र नगर से मुक्तिधाम से निकाली गई।
G-W2F7VGPV5M