Kolaras News- ससुराल में आयोजित भंडारे में निकला भीमराज साढू के घर फंदे पर लटका मिला, जांच शुरू

NEWS ROOM
कोलारस।
खबर शिवपुरी जिले के कोलारस थाना सीमा में आने वाले रिजौदा गांव में रिश्तेदारी में आए युवक की लाश फंदे पर लटकी मिली है। युवक 26 फरवरी को अपने घर से ससुराल में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां से अपने साढू के घर चला गया था। युवक अपने साढू के घर फांसी के फंदे पर लटका मिला है।कोलारस पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ससुराल में थी कथा और भंडारा

जानकारी के अनुसार सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के महेंद्रपुरा का रहने वाला 30 साल का भीमराज पुत्र मुरारी लाल बड़ौदी गांव अपने ससुराल 26 फरवरी को गया था। यहां कथा और भंडारे का आयोजन होना था। इसके लिए वह ससुराल बड़ौदी गांव आया था। 27 फरवरी को वह यहां से अपने साढू के साथ उसके घर रिजौदा गांव चला गया।

इसी रात को उसने साढू के कमरे में जाकर फांसी लगा ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोलारस पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक मृतक का 2 साल का बच्चा है। मृतक कुछ दिनों से डिप्रेशन का शिकार था। भाई कैलाश का कहना है कि वह अपने घर से ससुराल के लिए खुशी-खुशी निकला था।