करैरा में विवाहिता ने आशिक पर बलात्कार मामला दर्ज कराया, पति ने बनाया प्रेशर- Karera News

NEWS ROOM
करैरा।
खबर शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र की सीमा में आने वाले गांव खडीचा से आ रही है कि खडीचा गांव में निवास करने वाली एक विवाहिता ने एक युवक पर बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि विवाहिता और इस युवक के बीच अफेयर चल रहा था। पति ने विवाहिता को अपने साथ रखने के लिए अपने बॉयफ्रेंड पर मामला दर्ज कराने का दबाव बनाया था। करैरा पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर एक युवक पर मामला दर्ज कर लिया और इस मामले की जांच शुरू कर दी हैं

जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस को बताया कि मोटा झुझाई में रहने वाले धूम सिंह बघेल ने उसके साथ प्यार में धोखा देते हुए बलात्कार किया है। बताया जा रहा है कि विवाहिता खडीचा की रहने वाली और उसकी ससुराल लोटन पुर गांव में है। पति पत्नी में अनबन होने के बाद विवाहिता अपने मायके में रही रह रही थी।

विवाहिता का पास के गांव में रहने वाले घूमन सिंह से अफेयर चल रहा था। इस अफेयर को लेकर ही पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। विवाहिता के पति ने अपनी पत्नी से अपने आशिक पर मामला दर्ज करवाने को कहा कि अगर इस पर मामला दर्ज होगा जब ही में अपने साथ रखूगा। बताया जा रहा है कि पति के साथ रहने को लेकर विवाहिता ने अपने आशिक पर मामला दर्ज करवा दियां

विवाहिता के साथ छेड़छाड़, मामला दर्ज

खबर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र दबियाकलां हर्ष पुरा गांव से आ रही है। जहां एक महिला ने अपने ही गांव के एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत पीडिता ने अपने पति के साथ थाने पहुंचकर की। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार एक 25 वर्षीय महिला अपने घर से खेत पर जा रही थी। तभी गांव का ही आरोपी नरेश लोधी पीछे से आया और उसने महिला को पकड लिया। महिला को पकडकर आरोपी उसके साथ गंदी हरकत करने लगा। जब महिला चिल्लाई तो आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना पिछोर में की। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
G-W2F7VGPV5M