shivpuri news - शिवपुरी में दूध से बनी ठंडाई पीने से 500 लोग बीमार

Bhopal Samachar

प्रदीप मोंटू तोमर@ शिवपुरी। शिवपुरी में महाशिवरात्रि पर पर महाप्रसाद में बनी दूध की ठंडाई के पीने से 5 सैकड़ा भक्तों को  फूड पॉइजनिंग   होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि रात्रि 10 बजे से अस्पताल में उल्टी दस्त की शिकायत के चलते आमजन भर्ती होना शुरू हो गए थे जो सुबह तक आते रहे। कुछ लोगों का इलाज प्राइवेट अस्पताल में जारी है।

जानकारी के अनुसार फतेहपुर रोड पर आर्शीवाद अस्पताल के सामने स्थित सोमेश्वर महादेव पर महाशिवरात्रि का उत्सव मनाया जा रहा था। इस उत्सव में 6 क्विंटल दूध की भांग की ठंडाई बनाई गई थी। इस ठंडाई को लगभग 500 से अधिक भक्तों ने पिया था। बताया जा रहा है कि इस ठंडाई को पीते ही भक्तों को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी।

बताया जा रहा है कि सरकारी अस्पताल में लगभग 500 लोग भर्ती हुए जो  फूड पॉइजनिंग   का शिकायत का शिकार हो हुए है। लगभग सभी को बोतले लगाई गई है। इन भर्ती हुए मरीजों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल है।

जैसा कि विदित है कि वर्तमान समय में दूध की हड़ताल चल रही हैं,शिवरात्रि के दिन भोलेनाथ के साथ साथ दुधमुंहे बच्चे भी दूध के लिए तरस गए आम जन एक एक लीटर दूध के लिए परेशान हो रहा था ऐसे समय में 6 क्विंटल कहां से मिल गया। डॉक्टरों का कहना है कि दूध कैमिकल युक्त था इसलिए इतनी संख्या में लोग फूड पाइजन का शिकार हुए है।

यहां पर प्रशासन की नाकामी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है कि जब दूधियो की हड़ताल थी डेयरी पर दूध का संकट था। फिर डेयरी वाले कहां से दूध बनाकर बेच रहे थे। पिछले 36 घंटो में जिले में हजारो लीटर दूध केमिकल वाला बिक गया। इस मामले की जांच होनी चाहिए।  
G-W2F7VGPV5M