भोपाल में सत्याग्रह आंदोलन में शामिल होने पहुंचे शिवपुरी के शिक्षक संघ के 100 से अधिक पदाधिकारी- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। प्रदेश में लंबे समय से शैक्षणिक संवर्ग की मांगों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने रविवार को प्रदेश स्तर पर भोपाल में सत्याग्रह आंदोलन किया। इस दौरान संघ की 3 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष राजाबाबू आर्य के साथ 52 जिलों के जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी 4 घंटे तक चले सत्याग्रह आंदोलन में शामिल हुए। भोपाल के शाहजहानी पार्क में धरना प्रदर्शन के बाद प्रांत अध्यक्ष लच्छीराम इंगले व प्रांतीय महामंत्री क्षात्रवीर सिंह राठौड के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया जिसमें पुरानी पेंशन बहाल कर नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता और पदोन्नति की मांग प्रमुख रूप से रखी गई।

हालांकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संघ के पदाधिकारियों को एक दिन पूर्व सीएम हाउस पर बुलाकर आश्वासन दे चुके थे लेकिन फिर भी जिले से एक सैकड़ा शिक्षक सहित प्रदेशभर से हजारों की संख्या में शिक्षक व कर्मचारी आंदोलन सात वाहनों से आंदोलन में शामिल होने पहुंचे जिले के एक सैकड़ा शिक्षक मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजाबाबू आर्य ने बताया कि रविवार को भोपाल में हुए प्रदेश स्तरीय सत्याग्रह आंदोलन में जिले के 8 ब्लॉकों से 100 शिक्षकों ने हिस्सा लिया यहाँ सभी ब्लॉकों से शिक्षकों को भोपाल पहुंचने के लिए 7 वाहनों की व्यवस्था की गई थी।

रविवार की दोपहर 12:30 बजे भोपाल के शाहजहानी पार्क में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हिम्मत सिंह जैन, प्रांताध्यक्ष लच्छीराम इंगले व प्रांतीय महामंत्री क्षत्रवीरसिंह राठौर सहित पदाधिकारियों के साथ 4 घंटे तक सत्याग्रह आंदोलन किया गया। इसके बाद शाम 4 बजे मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर जिले से भूपेंद्र शर्मा, माजिद अली, अनिल निगम, राजेंद्र शुक्ला, अशोक शर्मा, नरेश भार्गव, विनोद शुक्ला, योगेश खटीक, मनोज श्रीवास्तव, जगभान परमार, प्रह्लाद गंधर्व, राकेश भार्गव, नीरेंद्र रघुवंशी, मनमोहन जाटव, धर्मेंद्र मंडेलिया व पंकज सोनी आदि मौजूद थे जिले से भोपाल पहुंचे संघ के सभी कर्मचारियों का जिलाध्यक्ष ने आभार जताया है।
G-W2F7VGPV5M