Shivpuri News- अशोक ने किया छोटे भाई की मौत के बाद उसकी पत्नी का बलात्कार, गिरफ्तार

Bhopal Samachar
खनियांधाना।
जिले के पिछोर अनुविभाग के खनियाधाना थाना क्षेत्र में आने वाले एक गांव में निवासी 30 वर्षीय विधवा महिला के साथ उसके जेठ ने बलात्कार कर दिया। इस मामले में पीडिता की शिकायत पर खनियाधाना थाना पुलिस ने बलात्काकर का मामला दर्ज करते हुए बलात्कारी जेठ को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार झूतरी गांव की एक 30 वर्षीय महिला ने पुलिस थाना खनियाधाना में शिकायत करते हुए बताया है कि उसके पति की मौत हो गई है। जिसके चलते वह अपने घर पर अकेली रहती है। बीते कुछ दिनों से महिला के जेठ अशोक परिहार की उसपर गंदी नजर थी। बीती रात्रि जब महिला अपने कमरे में सो रही थी तभी जेठ अशोक उसके कमरे में आ गया और महिला का बलात्कार कर दिया।

जब महिला चिल्लाई तो आरोपी महिला को धमकी देते हुए मौके से भाग गया। महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाना खनियाधाना में की। जहां पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी जेठ के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
G-W2F7VGPV5M