SHIVPURI NEWS- शिवपुरी में सर्द हवाओं का सितम: लुढ़का पारा-शहर में जमी बर्फ, सोशल पर वायरल

NEWS ROOM
शिवपुरी।
शिवपुरी जिले में सर्द हवाओं का सितम जारी है,इस कारण लगातार पारा लुढ़क रहा है। आज सूर्य भी उत्तरायण हो गए,अब हवाए उत्तर से चलेगी,लेकिन सर्द हवाओं से जिले को मुक्ति नहीं मिलेगा। शिवपुरी में शनिवार की रात का न्यूनतम पारा 2ण्5 डिग्री सेल्सियस रहने के कारण बर्फ जमने लगी है जिसके वीडियो अब सोशल पर वायरल हो रहे है।

साल 2023 में जनवरी के पहले सप्ताह में तापमान काफी नीचे चला गया था वहीं दूसरे सप्ताह में पारा अचानक ऊपर आ गया था। अब तीसरे सप्ताह की शुरुआत से एक दिन पहले ही मौसम फिर से बदल गया है। शिवपुरी शहर में शनिवार को अधिकतम पारा 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

जबकि शुक्रवार को अधिकतम पारा 24.9 डिग्री सेल्सियस और गुरुवार को 27 डिग्री सेल्सियस था। यानी 48 घंटे में अधिकतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है।

न्यूनतम तापमान की बात करें तो शनिवार को पारा 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो शुक्रवार को 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। सर्द हवाएं चलने के कारण दिन के साथ रात के पारे में गिरावट आई है। सर्द हवाओं के कारण सर्दी का असर फिर से होने लगा है।

स्टेडियम की ओपन जिम में जमी बर्फ

शिवपुरी का न्यूनतम पारा 2,5 डिग्री सेल्सियस होने के कारण शिवपुरी में स्थित माधवराव सिंधिया खेल परिसर की ओपन जिम में एक्साइज करने वाले गद्दे पर प्रतिदिन ओस एक्साइज कराने वालों को मिलती है लेकिन लगातार पारा लुढ़कने के कारण आज ओस को जमा देने वाली ठंड रही इस कारण ओस जम गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले स्टेडियम के पास रहने वाले प्रकाश कुशवाह ने इस बर्फ की चादर जमीन देखी,इस चादर को प्रकाश ने अपने हाथो में भरा और वीडियो भी बनाई जिसे उन्होने सोशल पर वायरल भी किया है।

अब आगे क्या

16 व 17 जनवरी को शीतलहर, पश्चिमी विक्षोभ 18 से, पारा 10 के ऊपर आएगा
मौसम वैज्ञानिकों कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय था, वह खत्म हो रहा है। जो हवाएं दक्षिण-पूर्वी थी वह अब उत्तर से चलेंगी। तीन दिन 15, 16 व 17 जनवरी तक तापमान और गिरेगा।

इस दौरान कोहरा भी रहेगा। 16 व 17 को शीत लहर भी रह सकती है, जिससे तापमान 6 डिग्री के नीचे जा सकता हैँ। हालांकि 18 जनवरी को नया पश्चिम विक्षोभ है, जिससे ठंड का दौर 18 तक रहेगा। उसके बाद रात का पारा 10 डिग्री से ऊपर आ जाएगा।
G-W2F7VGPV5M