Kolaras News- कडाके की ठंड में धूप सेकने आ रही है अजगर की फैमिली, ग्रामीणों में दहशत

NEWS ROOM
कोलारस।
खबर शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के पचावला गांव से आ रही है कि गाव के खेत में विशाल अजगर का जोडा धूप सेकने के लिए आते है। इस अजगर की लंबाई लगभग 15 फुट बताई जा रही है। अजगर के इस तरह अपने बिल में बहार आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। अजगर को देखने के लिए बडी तदात में ग्रामीण आ रहे है। अजगर की इस फैमिली की सूचना ग्रामीणो द्वारा वन विभाग को दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार

हलकइया दांगी ने अपने खेत पर दो अजगर के जोड़े को चार दिन पहले देखा था। खेत मालिक हलकइया लोधी ने बताया कि इंदार नदी किनारे उसका खेत है यहां दो बड़ी.बड़ी अजगर सांप की बांविया है। कुछ दिनों से हर रोज अजगर का जोड़ा अपनी बांबी में से निकलकर दोपहर की धूप सेंकने बाहर आ जाते हैं। शाम ढलने से पहले अजगर जोड़ा स्वत भी अपनी बांबी में समा जाता हैं।

दर्शन करने के नाम पर पहुंच रहे हैं ग्रामीण

किसान हलकइया ने बताया कि जब से क्षेत्र में दो अजगरों के विचरण की खबर फैली है। तभी से उसके खेत पर ग्रामीण अजगर के दर्शन करने के नाम पर पहुच रहें हैं। कई बार गांव के बच्चों की टोली भी खेत पर अजगर देखने पहुंच चुकी है। ऐसे में जान का खतरा बना रहता है। कोई भी घटना घटित न हो जाए इसलिए उन्हें ज्यादातर समय खेत पर व्यतीत करना पड़ रहा है।

किसानों और जानवरों की जान बना हुआ खतरा

पूर्व सरपंच गोविंद सिंह दांगी ने बताया कि 15 फीट के 2 अजगर पिछले चार दिनों से पचावला गांव के किसानों के खेतों में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। रात के अंधेरे में किसान खेतों में पानी देने जाते हैं। इसके अतिरिक्त दोपहर के समय किसानों के मवेशी भी खेतों पर चारा चरने के लिए जाते हैं। जिससे जान माल के खतरे की आशंका बनी रहती है।

वन विभाग को इस बारे में अवगत करा दिया है। जिससे जल्द से जल्द दोनों अजगरों का यहां से रेस्क्यू किया जा सके। उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ा जा सके। जिससे किसान भयमुक्त अपने खेतों पर आ.जा सके।
G-W2F7VGPV5M