शिवपुरी की जन्मकुंडली ग्रह बोलते हैं-साल 2023 विकास के लिए उत्तम,लेकिन 90 दिन सबसे खराब-सत्ता को नुकसान- Shivpuri News

NEWS ROOM
काजल सिंकरवार @शिवपुरी।
आज के सूर्योदय ने नए साल का आगाज कर दिया हैं,साल की शिवपुरी समाचार की साल की यह पहली खबर है। 1 जनवरी से नए साल का आगाज होता है वही शिवपुरी जिले के निवासियो के लिए 1 जनवरी इसलिए भी खास है क्यो कि ग्वालियर स्टेट टाइम में 19 जनवरी 1920 के गजट नोटिफिकेशन से हुए नामकरण से 1 जनवरी 2023 को हुआ था,आज शिवपुरी का जन्मदिन हैं, इसलिए शिवपुरी की उम्र 103 साल हो गई। शहर के नामकरण के हिसाब से अब शिवपुरी की उम्र 103 साल हैं।

जन्मकुंडली के आधार पर कैसा रहेगा शिवपुरी का यह साल

शिवपुरी की कुंडली के अनुसार नया साल 2023 कैसा रहेगा, इसे लेकर ज्योतिषाचार्य पंडित विकासदीप शर्मा का कहना है कि शिवपुरी की कुंडली मे 25 फरवरी 2023 से 23 दिसंबर 2025 तक बुध में शुक्र की अंतर्दशा आ रही है। इस साल नव संवत्सर का राजा बुध और मंत्री शुक्र होने से यह योग शिवपुरी के विकास के लिए उत्तम श्रेष्ठ सिद्ध होगा।

अनाज व्यापार को नुकसानः व्यापारी रहे सावधान

पंडित विकासदीप के अनुसार जब संवत्सर का राजा बुध होता है तो किसान खुश ओर खेती उत्तम पैदा होती है। पृथ्वी जल मग्न होती हैए मंत्री शुक्र होने से अधिक बारिश से पानी जमाव होने से रोग फैलने की अधिक संभावना रहेगी। कीट इत्यादि फसल का नाश भी करते है। अनाज का संग्रहण करने वालो को घाटा उठाकर सस्ते मे माल को बेचना पड़ सकता है। प्रजा को अच्छा खाद्यान्न उच्च दामो पर खरीदना पड़ सकता है।

शुक्र भाग्य का स्वामीः विकास और परिवर्तन के संकेत

कुंडली में शुक्र भाग्य का स्वामी है, इसी काल में शिवपुरी का भाग्य उदय और परिवर्तन होगा। शिवपुरी के विकास के लिए साल 2023 से 2025 तक का समय एक विकास की नई दिशा तय करेगा। शिवपुरी एक नए रूप में देखने को मिलेगा जिसमें भौतिक संसाधन युक्त ओर एक आकर्षक व्यक्तित्व भी दिखाई देगा। नए व्यापार और पर्यटन के क्षेत्र में विस्तार होगा। जमीन के क्षेत्र से पैसा कमाने का योग रहेगा।

स्त्री वर्ग को विशेष सम्मान

स्त्री वर्ग को विशेष सम्मान ओर राजनीति मे भी परिवर्तन देखने को मिलेगा। शुक्र से जुड़े क्षेत्रों में तेजी आएगी, शुक्र ग्रह के कारण जैसे ज्वैलरी, भोग विलास, मनोरंजन, लाइफ स्टाइल आदि सेक्टर में अचानक तेजी और गिरावट का दौर आ सकता है

अंक ज्योतिष. शिवपुरी रू खेल गतिविधियों में विशेष उपलब्धि

साल 2023 में बुध का अंक प्रभावी होने से किसी विशेष जाति या व्यक्तित्व को राजनीति में शहर का नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त होगाए जिसमें बड़े सामाजिक लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। मंगल ग्रह को खेल एवं तकनीकी क्षेत्र में विशेष लाभप्रद माना गया है। शिवपुरी के लिए इस समय काल में खेल के क्षेत्र में कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी। इसी के साथ शिवपुरी के लिए भूमिए अग्नि मशीनरीए मेडिकलए पत्थर एवं तकनीकी क्षेत्र में विशेष लाभ योग बनेगा।

सत्ता को नुकसान के संकेत, विपक्षी के योग ताकतवर

बुधए शुक्र में सूर्य की दशा 13 अगस्त 2023 से 4 अक्टूबर 2023 तक रहेगी। इस दौरान राजा द्वारा शहर को नई सौगात दी जाएगी। भूमि सुधार, उत्खनन और कृषि के क्षेत्र में विस्तार के योग बनेंगे। विपक्षी दल सत्ता में हावी रहेगा। चुनाव में सत्ता पक्ष को हानि उठानी पड़ सकती है।

90 दिनो की दशाए सबसे खराब

शिवपुरी कुंडली में मंगल का लग्न का प्रभाव प्रशासन शक्ति पूर्णए सजग एवं सक्रिय रहेगा। जमीन. संपत्ति के बड़े बड़े मुद्दे सामने आएंगे। जनता के क्रोध के कारण अनावश्यक वाद.विवाद हो सकते हैं। शुक्र में बुध मे चंद्र दशा 4 अक्टूबर 2023 से 29 दिसंबर 2023 तक रहेगी। शिवपुरी की कुंडली की सबसे खराब दशा है जिससे सचेत रहने की जरूरत है।
G-W2F7VGPV5M