1 मिनिट में 10 बार सूर्य नमस्कार की स्पीड, 15 घंटे में 9 हजार बार, लगातार 4 दिन रिकॉर्ड बनाने करेगा आशीष सूर्य नमस्कार- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
शहर के पोलो ग्राउंड में कोलारस के एडवोकेट आशीष मिश्रा रिकार्ड बनाने के लिए सूर्य नमस्कार कर रहे है। आशीष ने किसी ऑनलाइन कंपनी से संपर्क किया था उसके बाद उन्होने यह निर्णय लिया था,लेकिन ऑनलाइन से संपर्क में आई कंपनी रिकार्ड दर्ज करने नहीं आई,उसके बाद आशीष अपने निर्णय पर अडिग रहे और पोलो ग्राउंड में एक छोटी सी स्टेज पर 1 जनवरी से सूर्य नमस्कार कर रहे है जो 4 जनवरी तक निर्वाध रूप से चलेगा।

एडवोकेट आशीष पुत्र ने बताया कि वह पिछले 10 साल से लगातार सूर्य नमस्कार का योग अभ्यास कर रहे है। आशीष का संपर्क ऑनलाइन इंडिया रिकॉर्ड से संपर्क हुआ और सूर्य नमस्कार का रिकॉर्ड बनाने की बात हुई। आशीष ने बताया कि हरियाणा के संदीप आर्य का 36 घंटे 21 मिनट का सूर्य नमस्कार करने का रिकॉर्ड दर्ज है।

अब आशीष को यह रिकॉर्ड तोडते हुए अधिक घंटो का सूर्य नमस्कार करने का रिकॉर्ड दर्ज करना है। आशीष मिश्रा का यह सूर्य नमस्कार 1 जनवरी से 4 जनवरी तक सुबह 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक किया जाऐगा। आशीष ने बताया कि पिछले 8 माह से लगातार सूर्य नमस्कार करने का अभ्यास प्रारंभ किया था। वह प्रतिदिन 6 से 7 घंटे तक सूर्य नमस्कार करते थे। पोलो ग्राउंड में आशीष 6 सेकंड के समय में सूर्य नमस्कार की सभी 14 योग क्रिया कर रहे है।

आशीष के पिता दिनेश कुमार मिश्रा रिटायर्ड डिप्टी रेंजर ने बताया कि आशीष ने 1 जनवरी को सुबह 4 बजे से सूर्य नमस्कार आरंभ जो दोपहर 10 बजे तक चला,उसके बाद तीन घंटे विश्राम कर पुनः 1 बजे से 7 बजे तक सूर्य नमस्कार किया,फिर 2 घंटे आराम किया फिर 9 बजे से रात्रि 12 बजे तक चला। आज 2 जनवरी को यही क्रम रहा तो 4 जनवरी तक ऐसे ही चलेगा। आशीष एक मिनट में 10 बार सूर्य नमस्कार कर लेता है। अगर इस गणित से चले तो 1 घंटे में 600 बार सूर्य नमस्कार कर रहा है। आशीष दिन भर में 15 घंटे अनवरत सूर्य नमस्कार कर रहा हैं तो कुल मिलाकर एक दिन में 9 हजार बार सूर्य नमस्कार करेगें।

नगर पालिका अध्यक्ष ने की पूरी व्यवस्था

आशीष ने बताया कि सूर्य नमस्कार करने से पूर्व उसने प्रशासन का सूचित किया है। नगर पालिका अध्यक्ष ने स्टेज बनवाई है। स्टेज के पास ही उसके सोने की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था की है। आशीष का आज डॉक्टर पिप्पल ने उनके स्वास्थ्य का चैकअप किया। आशीष ने बताया कि वह सुबह कुछ डायफ्रुट लेते है,दिन में वह भोजन नहीं कर रहे है केवल जूस और नारियल पानी पर ही रहते है। केवल रात मे एक बार ही भोजन लेते है साथ में दूध भी अवश्य ले रहे है।

नहीं आई कंपनी, आशीष बोले युवाओं में इस योग क्रिया के फायदे

आशीष का रिकॉर्ड दर्ज करने दिल्ली की ऑनलाइन कंपनी का कोई आधिकारिक कर्मचारी नहीं आया है। आशीष ने बताया कि उन्होने कहा है कि आप रिकॉर्डिंग भेज दे अब चार दिन की रिकॉर्डिंग भेजना संभव नहीं है। लेकिन में यहां सूर्य नमस्कार कर युवाओं को इस योग क्रिया के फायदे का प्रचार कर रहा हूं। बाकी शिवपुरी का प्रशासन और सब सब लोग मुझे लगातार योग करते देख रहे है,यही मेरा नाम और रिकॉर्ड है।
G-W2F7VGPV5M