डबरा से इंदौर जा रहे युवक का शव मिला पडोरा चौराहे पर- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के पडोरा चौराहे से आ रही हैं जहां एक युवक की लाश संदिग्ध स्थिति में कुछ राहगीरों ने देखी। शव बाहरी वाहनों के टायरों से कुचला गया था। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त बृजेश नामदेव पुत्र पप्पू नामदेव निवासी ग्राम हैरोली जौरा जिला मुरैना के रूप में की है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतक बृजेश नामदेव के मामा राजेंद्र नामदेव हाल निवासी इंदौर ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका भांजा डबरा में रह रहा था। उसे इंदौर में गजक बनाने की कारीगरी का काम मिला था। ब्रजेश डबरा से बीती रात इंदौर के लिए निकला था। लेकिन उसका शव कोलारस थाना क्षेत्र के पडोरा चौराहे पर मिला।

ब्रजेश की शादी 5 साल पहले हुई थी और उसके एक बेटा और बेटी है। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि ब्रजेश को किसी भारी वाहन ने टक्कर मार दी होगी, जिससे उसकी मौत हो गई। ब्रजेश किस वाहन में सवार होकर इंदौर की ओर जा रहा था और वह किन कारणों के चलते पडोरा पर हादसे का शिकार हुआ। पुलिस इसकी जानकारी ले रही है।

इनका कहना है.
प्रथम दृष्टि में दुर्घटना का मामला प्रतीत होता है। लेकिन पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। सीसीटीव्ही कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। शव का पीएम कराया जा रहा है। पीएम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
मनीष शर्मा, टीआई कोलारस
G-W2F7VGPV5M