शिवपुरी। दिवाली के बाद तापमान 15 डिग्री के आसपास टिका हुआ था। लेकिन नवंबर के दूसरे सप्ताह के दूसरे सप्ताह से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। लेकिन तीसरे सप्ताह के तीसरे दिन तापमान एक साथ तीन डिग्री लुढ़क गया है। चौबीस घंटे में यह गिरावट देखने को मिली है।
इस सीजन में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा। इसके अलावा अधिकतम पाने में भी दो डिग्री की गिरावट हुई है। इस कारण सुबह और शाम सर्दी का असर बढ़ गया है।
गुरुवार को पश्चिमी.उत्तरी से हवा की गति चार से दस किमी प्रति घंटे रहीं।। आसमान पूरी तरह साफ रहने के कारण न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। जबकि एक दिन पहले न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेल्सियस था। वहीं गुरुवार को अधिकतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस रहा जो एक दिन पहले 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस तरह न्यूनतम के साथ अधिकतम पारे में भी गिरावट आई है। तापमान गिरने से सरसों और गेहूं फसल की बढ़वार में फायदा होगा। किसानों ने अभी गेहूं की बोवनी जारी रखी है।
वजह : रात से सर्द हवाएं चलने से एकाएक पारा लुढ़का
बुधवार की रात से हल्की गति से सर्द हवाएं चलना शुरू हो गईं थीं। सुबह से हवाएं चलती रहीं। इस कारण न्यूनतम पारे के साथ अधिकतम पारे में भी गिरावट आ गई। तापमान गिरने से सुबह की शिफ्ट में संचालित स्कूलों के बच्चे गरम कपडे पहनकर घर से निकल रहे हैं। वहीं ऊनी कपड़ों का बाजार भी सज गया है।
.png)