Shivpuri News- सुंदरकाण्ड पाठ शिवपुरी में बन गया रिकॉर्ड, 30 हजार पहुंचे, OMG ने दिया सर्टिफिकेट

Bhopal Samachar
शिवपुरी
। शिवपुरी में आज पोलो ग्राउंड में जानकी सेना संगठन के द्वारा 12 नवंबर 12 बजकर 12 मिनट पर शुरू हुए सामूहिक सुंदरकांड का आयोजन किया था। इस आयोजन ने रिकॉर्ड बना दिया। OMG की टीम ने इसे कीर्तिमान मानते हुए सर्टिफिकेट दिया हैं। इस सर्टिफिकेट के अनुसार इस  कार्यक्रम में उपस्थित लोगों की संख्या का आंकड़ा तीस हजार करार दिया है। 

जानकी सेना संगठन ने इस आयोजन को लेकर 2 माह पूर्व ही तैयारियां शुरू कर दी थी। इस कार्यक्रम के प्रचार प्रसार में भी कोई कमी नहीं रही। संगठन की महिला इकाई ने घर घर जाकर पीले चावल महिलाओं को बांटे थे और महा आयोजन में पधारने का आग्रह किया था। इस आयोजन के लिए पुस्तक संग्रह यज्ञ भी चलाया गया था जिसमें संगठन ने सुंदरकांड की पुस्तक दान करने की अपील की थी। संगठन की महिला इकाई ने जो धरातल पर कार्य किया इसका परिणाम यह रहा कि इस कार्यक्रम में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही। 

संगठन की लक्ष्य 11 हजार लेकिन संख्या 30 हजार के पास

शुरुआत में संगठन ने इस सुंदर कांड के इस महाआयेाज में 11 हजार का टारगेट रखा था लेकिन जैसे जैसे इस कार्यक्रम का प्रचार शुरू हुआ लोगों को उत्साह देखते हुए लग रहा था कि सुंदर पाठ का पाठ करने वाले भक्तों का आंकड़ा 20  हजार  पहुंच, लेकिन आज शिवपुरी के निवासियों को कुछ और मंजूर था संख्या 20 हजार से अधिक हो गई। 

आयोजनकर्ताओं ने सुंदरकांड की लगभग 20 हजार पुस्तकों का प्रबंध किया था। इस आयोजन में महिला, पुरुष, बुजुर्गों के साथ साथ स्कूली बच्चों, समाजसेवी संगठनों, आईटीबीपी के जवानों ने हिस्सा लिया। आयोजन में शामिल होने दूरदराज के ग्रामीण ट्रैक्टर.ट्रॉली में भर भर कर पहुंचे। इसके अतिरिक्त आयोजकों ने बसों आदि वाहन का प्रबंध महिलाओं और बुजुर्गों के लिए लाने ले जाने के लिए किया था।

रिकॉर्ड में शामिल हुआ सुंदरकांड का पाठ

इस भव्य आयोजन की तैयारी बीते एक माह पूर्व से की जा रही थी। इसी के फलस्वरूप आज हजारों की तादात में लोग सुंदरकांड का पाठ पढ़ने पोलो ग्राउंड पहुंचे। सुन्दरकाण्ड की लाई गई बीस हजार पुस्तकें कुछ ही देर में बंट गईं। कई बच्चे और महिलाएं एक ही पुस्तक से सुन्दरकाण्ड का पाठ करते हुए देखे गए। इस आयोजन में ऐसे सैकड़ों लोग भी पहुंचे थेए जिन्हें सुंदरकांड कंठस्थ याद था, उन्होंने श्रीराम की भक्ति में लीन होकर श्रीराम की भक्ति रस का आनंद लिया। इस आयोजन में ऐसे सैकड़ों लोग भी पहुंचे थे, जिन्हें सुंदरकांड कंठस्थ याद था, उन्होंने श्रीराम की भक्ति में लीन होकर श्रीराम की भक्ति रस का आनंद लिया।इस आयोजन में ऐसे सैकड़ों लोग भी पहुंचे थे, जिन्हें सुंदरकांड कंठस्थ याद था, जिन्होंने श्री राम की भक्ति में लीन होकर श्रीराम की भक्ति रस का आनंद लिया।

सांसद, मंत्री में पहुंचे
इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने गुना-शिवपुरी के लोकसभा सांसद डॉ केपी यादव और पंचायत मंत्री डॉ महेंद्र सिंह सिसोदिया भी पहुंचे। इसके अतिरिक्त कई गणमान्य व्यक्तियों ने और साधु.संतों ने मंच की शोभा बढ़ाई। मंच पर भव्य श्री राम दरबार लगाया गया था, जहां भक्तिमय, संगीतमय, दैवीय ऊर्जा का वातावरण देखा गया। संगीतमय सुंदरकांड के पाठ के आयोजन के बाद भव्य महाआरती के साथ जय श्री राम जानकी माता के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
G-W2F7VGPV5M