घास से भरे ट्रेक्टर निकालने को लेकर हुआ विवाद, चले जमकर लाठी डंडेः आधा दर्जन लोग घायल- Shivpuri News

Bhopal Samachar
करैरा। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के छिरारी गांव से आ रही हैं। जहां दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में खेत में से ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस झगड़े में दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार छिरारी गांव का रहने वाला जसवंत बघेल पुत्र सुधर सिंह बघेल उम्र 40 वर्ष अपने खेत से ट्रैक्टर की ट्रॉली में घास भर कर ला रहा था। इसी दौरान जब ट्रैक्टर चालक नवल सिंह ने ट्रैक्टर को रामस्वरूप पुत्र हरचरण बघेल उम्र 43 वर्ष निवासी छिरारी खेत में से निकालना चाह रहा था। इसी दौरान रामस्वरूप बघेल ने टै्रक्टर चालक नवल से ट्रैक्टर ट्रॉली को ना निकाले।

जबकि जसवंत बघेल का कहना था कि उसके घर की ओर जाने के लिए एकमात्र रास्ता इसी खेत से होकर गुजरता है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले मुहंवाद हुआ फिर एक दूसरे पर जमकर दोनों पक्ष लाठियां बरसाने लगे।

दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल
छिरारी गांव में हुए इस झगड़े में दोनों पक्षों में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। इस हमले में महिलाएं भी शामिल हैं। सभी का इलाज शिवपुरी के जिला अस्पताल में जारी है। दोनों पक्षों ने करैरा थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत लेते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।