मगरमच्छों से भरे जाधव सागर में कूदी सरवन, पड़ोसी से हो गया था झगड़ा- Shivpuri News,

NEWS ROOM
शिवपुरी।
शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र में स्थित नई सराय के पास मगरमच्छों से भरे जाधव सागर में एक 50 वर्षीय महिला ने तालाब में छलांग लगा दी। तालाब पर उपस्थित लोगों ने तत्काल महिला को बाहर निकाल लिया। महिला की किस्मत अच्छी थी कि उसे लोगों ने कूंदते हुए देख लिया। महिला का उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि महिला का पड़ोसियों से विवाद हो गया था इसके कारण महिला ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया था।

जानकारी के अनुसार सोमवार को रोज नईसराय की रहने वाली 50 वर्षीय सरवनी आदिवासी पत्नी नंदराम आदिवासी का पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिससे बाद सरवनी आदिवासी जाधव सागर तालाब की ओर चली गई और तालाब में छलांग लगा दी।

गनीमत रही की महिला को तालाब में छलांग लगाते वक्त कुछ लोगों ने देख लिया। जिसके बाद तत्काल महिला को तालाब में कुछ लोगों ने कूदकर बाहर निकाला। जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

सो रहा था बेटा, मां ने लगा दी छलांग

महिला के बेटे सीताराम ने बताया कि वह घर पर सो रहा था इसी दौरान उसकी मां का पड़ोसियों से विवाद हो गया था। गौरतलब है कि जिस जाधव सागर तालाब में महिला ने छलांग लगाई थी उस तालाब में सैकड़ों की संख्या में मगरमच्छ मौजूद है, गनीमत रही कि समय रहते महिला को तालाब से बाहर निकाल लिया गया नहीं तो कोई अप्रिय घटना भी घटित हो सकती थी।
G-W2F7VGPV5M