स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी संघ की बैठकः समस्याओं को लेकर ज्ञापन, चलाएंगे अभियान- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी संघ की बैठक का आयोजन आज एक निजी विघालय में किया गया। जिसमें सभी विकासखण्डों से आधा सैकड़ा से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी नेताओं ने भाग लिया। बैठक में संविदा कर्मचारियों की समस्याओं से विभाग को अवगत कराने के लिए सीएमएचओं को ज्ञापन देने तथा जिले भर में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विवेक पचौरी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि शिवपुरी जिले में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनेक समस्याओं से ग्रस्त है। उनकी असुनवाई के चलते दो वर्ष बाद संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक का आयोजन एक स्थानीय स्कूल में किया गया। बैठक में सभी विकासखण्डों से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में कई विषयों पर विचार विमर्श हुआ

जिसमें से सोमवार दिनांक 12 सितम्बर 2022 को संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला शिवपुरी को ज्ञापन देने तथा जिले में आगामी रविवार को जिले के सभी विकासखण्डों में बैठक का आयोजन कर बृहद सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

विवेक पचौरी ने बताया कि संविदा कर्मचारी प्रदेश स्तर से आहूत आंदोलन प्रदर्शनों में सक्रिय भागीदारी निभाएगें। इसके लिए जिले में विशेष अभियान चलाए जाऐंगे। बैठक में प्रमुख रूप से विवेक पचौरी, अखिलेश शर्मा, सीपी जैन, शेर सिंह रावत, सोनू जैन, संतोष शर्मा, यशपाल दांगी, सुनील जैन, संजय जैन, वीरेंद्र शर्मा, पीडी ओझा, पूनम शाक्य, विनोद प्रजापति, सोहन राजावत नीरज प्रजापति आदि उपस्थित थे।
G-W2F7VGPV5M