स्नेहिल ने 400 मीटर दौड़ में गोल्ड, सक्षम ने राष्ट्रीय योग टीम में स्थान बनाया- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
केंद्रीय विद्यालय की रीजनल खेलकूद प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी करैरा के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। 400 मीटर दौड़ में स्नेहिल भगवत ने स्वर्ण पदक जीता है। साथ ही 80 मीटर बाधा दौड़ व 200 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया है। वहीं प्रज्ञा प्रिया ने 100 मीटर बाधा दौड़ में रजत व लंबी कूद में कांस्य जीता है।

सक्षम गुप्ता ने योग आसन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय योग टीम में स्थान बना लिया है। वहीं खो-खो बालक अंडर-14 टीम ने शानदार प्रदर्शन कर प्रतियोगिता की चैंपियनशिप बनी है। पूरी टीम का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए तय हो गया है। खो-खो अंडर-17 टीम फाइल मैच में कड़े मुकाबले में दूसरे स्थान पर रही।

केंद्रीय विद्यालय करैरा के कुल 22 बच्चे केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं।

एथलेटिक्स इवेंट में अनुराग परिहार, स्नेहिल भगत एवं कुमारी प्रज्ञा प्रिया, योगा टीम में सक्षम गुप्ता, खो-खो बालक अंडर-14 में ऋषांक यादव (कप्तान), मयंक शर्मा (कक्षा 9), मयंक शर्मा (कक्षा 8), हर्ष शर्मा, अरुण पाल, आयुष अहिरवार, आदर्श परछोरिया, सक्षम गुप्ता, दक्ष गुप्ता, शिवांश गुप्ता, राजा लोधी एवं कुलदीप गुर्जर औरखो-खो बालक अंडर-17 में सिद्धार्थ सिंह राजपूत (कप्तान), सचिन लोधी एवं सक्षम पाठक का चयन हुआ है।

वहीं खो-खो बालिका अंडर-17 में मान्या बैरागी (कप्तान), शैली यादव एवं कु.अपाला भगत का चयन हुआ है। अक्टूबर में राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में यह सभी 22 बच्चे हिस्सा लेंगे।
G-W2F7VGPV5M