Shivpuri News- पवा वाटर फाॅल पर फंसी गाय, जिले में अभी तक 567.48 मिमी वर्षा, लेकिन पिछले वर्ष से आधी

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शनिवार देर शाम से शुरू हुई बारिश ने जिले के नदी नालों को उफान पर ला दिया,जिले के झरने झरझरा कर गिरने लगे। रविवार को भदैया कुंड पर अधिक पानी होने के कारण सैलानियों को के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। पोहरी विधानसभा में आने वाले पवा वाटर फाॅल पर अपनी पूरी ताकत के साथ बह रहा है,खबर मिल रही हैं कि पवा की नदी में एक गाय फसी है,जिसके वीडियेा सोशल पर तैर रहे है।आज शिवपुरी शहर में आज सुबह 8 बजे से पानी बरसना शुरू हुआ जो 11 बजे तक बरसता रहा ।

वही शिवपुरी जिले में 01 जून 2022 से अभी तक 567.48 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 1045.76 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।

भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1452.9 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 886.40 मि.मी., बैराड़ में 551.50 मि.मी., पोहरी में 671 मि.मी., नरवर में 571 मि.मी., करैरा में 402 मि.मी., पिछोर में 470.70 मि.मी., कोलारस 627.70 मि.मी., बदरवास में 559 मि.मी. तथा खनियाधाना में 368 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
G-W2F7VGPV5M