शिवपुरी। आज शिवपुरी में आधे घंटे रूक रूक कर बारिश हुई,लेकिन उसके बाद धूप निकल आई जिससे उमस बढ़ गई। बारिश के कारण कई जगह जगह की बिजली गायब हो गई जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी परेशानी का कारण बनी। वही ताजे आंकड़ों के अनुसार जिले में सबसे अधिक बारिश शिवपुरी शहर में दर्ज की गई है।
जिले में 01 जून 2022 से अभी तक 419.32 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 896.03 मिमी औसत वर्षा हुई थी। भू.अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3  मिमी   है। गत वर्ष जिले में कुल 1452.9  मिमी   वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।
उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 58840  मिमी   बैराड़ में 379.50  मिमी   पोहरी में 441  मिमी   नरवर में 453  मिमी   करैरा में 263  मिमी   पिछोर में 396.70  मिमी   कोलारस 521ण्30  मिमी   बदरवास में 418  मिमी   तथा खनियाधाना में 313  मिमी   वर्षा दर्ज हुई है।
