केपी सिंह के कैंप में आते ही विकास की कविता कुर्सी पर- Pichhore News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जिले के पिछोर की नगर परिषद के आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद का निर्वाचन हुआ। पिछोर की नगर सरकार की कुर्सी पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास पाठक ने आज कांग्रेस की सदस्यता ली कांग्रेस के विधायक के पी सिंह जी ने विकास पाठक की पत्नी कविता पाठक को कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी घोषित किया।

अध्यक्ष पद के चुनाव में कविता विकास पाठक ने अपनी जीत दर्ज कराई कांग्रेस की प्रत्याशी कविता विकास पाठक को 10 वोट मिले वहीं भाजपा की प्रत्याशी पूनम सोनी को 5 वोट मिले कांग्रेस की प्रत्याशी कविता विकास पाठक ने अपनी जीत दर्ज कराई उपाध्यक्ष की सीट भी कांग्रेस के खेमे में गई जहां वार्ड नंबर 14 के पार्षद सौरभ गुप्ता नगर परिषद उपाध्यक्ष निर्विरोध बनाए गए।

बताया जा रहा है कि भाजपा की आपसी गुटबाजी की वजह से भाजपा के कुछ पार्षद सदस्यों ने कांग्रेस को वोट किए जिससे कांग्रेस की जीत और आसान हो गई नगर परिषद की नई अध्यक्ष कविता विकास पाठक ने बताया कि मैं अपनी जीत का श्रेय माननीय विधायक के पी सिंह कक्काजू को देना चाहती हूं और क्षेत्र की जनता को देना चाहती हूं।

जिनके प्रयास से मैं आज नगर परिषद अध्यक्ष बनी हूं नगर की जनता के लिए मैं हमेशा आगे रहूंगी और नगर में अच्छे कार्य करेंगे जीत के बाद कांग्रेसियों ने नगर में जीत का प्रदर्शन दिखाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई और अपनी जीत का जश्न मनाया। कुल मिलाकर कांग्रेस के पहलवान केपी सिंह ने भाजपा को चारो खाने चित्त कर दिया। राजनीति के माहिर खिलाड़ी माने जाने वाले केपी सिंह ने अपना आखिरी दाव लगाते हुए भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के गले में पंजे का गमछा पहनाते हुए भाजपा को चारो खाने चित्त कर दिया।
G-W2F7VGPV5M