KOLARAS NEWS- अध्यक्ष पद पर प्रियंका निर्विरोध लेकिन उपाध्यक्ष पद पर भितरघात

Bhopal Samachar
शिवपुरी। कोलारस के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की भतीजी बहू प्रियंका सुरेंद्र शिवहरे निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई हैं। श्रीमती प्रियंका वार्ड क्रमांक 1 से भाजपा की प्रत्याशी रहीं और उन्होंने विजय श्री हांसिल की। आज हुए अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान श्रीमती प्रियंका सुरेंद्र शिवहरे ने अपना नामांकन दाखिल किया। उसके विरोध में कोई भी नामांकन नहीं आया। जिस पर एसडीएम ब्रजकिशोर श्रीवास्तव ने उनके निर्विरोध अध्यक्ष बनने की घोषणा की और उन्हें प्रमाण पत्र दिया।

लेकिन भाजपा के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी हारे

निर्विरोध अध्यक्ष बनने के बाद कोलारस नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए आधा दर्जन से अधिक दावेदार सामने आने के बाद भाजपा की परेशानी बढ़ गई। बताया जा रहा हैं कि उपाध्यक्ष के लिए पार्षद विकास कुशवाह,पार्षद अर्चना राहुल जैन,पार्षद रचना भानू जाट, पार्षद मिनी राज भार्गव, और पार्षद सोनम राम सडैया के अपनी दावेदारी पेश कर दी। बताया जा रहा है कि इस कारण इस पद के लिए गोली डाली गई और गोली विकास कुशवाह के नाम निकली,ऐसा माना जा रहा था कि विकास को 10 से अधिक मत मिलेंगे।

उपाध्यक्ष पद के लिए दूसरा फार्म निर्दलीय चुनाव में जीतकर आए पार्षद रोहित वैश्य ने ने अपना फार्म डाला,मतदान हुआ और मतदान में विकास कुशवाह के साथ भितरघात हुआ विकास कुशवाह 3 वोट से चुनाव हार गए,बताया जा रहा है कि निर्विरोध अध्यक्ष बनाने के लिए इस चुनाव सेटलमेंट हुआ इसी का परिणाम यह हुआ कि भाजपा के उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी हार गया। उपाध्यक्ष पद के लिए खड़े हुए विकास को केवल 6 वोट पार्टी के ही मिले थे। बाकी पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे के समर्थित वोट विकास कुशवाह को नही मिले है।
G-W2F7VGPV5M