शिवपुरी। आज दिन भर जिले के आसमान में बादल छाए रहे,लेकिन बरसे नही,वही शाम होते ही आसमान मे छाय बादलों ने अपना सब्र तोडते हुए झमाझम बरसना शुरू कर दिया,शाम को लगभग 1 घंटे रूक-रूक कर बारिश होती रही। इस बारिश से मौसम सुहाना हो गया।
शिवपुरी जिले में 01 जून 2022 से अभी तक 662.21मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 1064.42 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1452.9 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। गत वर्ष जिले में कुल 1452.9 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।
उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 978.40 मि.मी., बैराड़ में 590.50 मि.मी., पोहरी में 728 मि.मी., नरवर में 648 मि.मी., करैरा में 508 मि.मी., पिछोर में 620.70 मि.मी., कोलारस 700.30 मि.मी., बदरवास में 684 मि.मी. तथा खनियाधाना में 502 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।