Shivpuri News- होमगार्ड ने हेल्प के बहाने विधवा को फंसाया, कई सालों तक रेप किया

Bhopal Samachar
शिवपुरी। पति के हत्यारे को पकडने के बहाने मृतक की विधवा के साथ होम गार्ड सैनिक के द्वारा बलात्कार का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मदद का बहना और शादी करने का वादा कर विधवा महिला का बलात्कार किया और शादी नहीं की। जब महिला ने दूसरी शादी कर ली तो होमगार्ड सैनिक ने पति को छोडकर अपने साथ रहने का दबाव बनाया और महिला ने विरोध किया तो उसके पति पर मामला दर्ज करने की धमकी। मामला शिकायत के रूप में एसपी शिवपुरी के पास पहुंचा हैं।

बताया जा रहा है कि पति के हत्या के बाद महिला को न्याय दिलाने के बहाने अपने होम गार्ड सैनिक ने विधवा को न्याय दिलाने के बहाने अपने प्रेम जाल में फसा लिया और शादी का वादा उसके साथ लगातार कई सालो तक बलात्कार किया और शादी नहीं की। इससे दुखी होकर पीडिता ने दूसरी शादी कर ली।

12 साल पूर्व हुआ था पीडिता के पति की हत्या

जानकारी मिल रही हैं कि 12 साल पहले पीडिता के पति की हत्या कर दी गई थी। पति के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए वह कोलारस थाने के चक्कर काट रही थी। इसी दौरान उसे होमगार्ड के पद पर पदस्थ सैनिक मिला। जिसने उसकी मदद कर उसे न्याय दिलाने की बात कही। पति के हत्यारों की जांच के बहाने वह रोज पीड़िता से मिलता रहता था।

धीरे धीरे होमगार्ड ने उससे नजदीकियां बढ़ा लीं। होमगार्ड ने शादी का झांसा देकर अपने प्यार में फंसा लिया। साल दर साल बीतते गए पर जब भी महिला होमगार्ड से शादी की बात की कहती तो वह टाल देता। एक दिन महिला शादी करने की बात पर अड़ गईं, जिससे नाराज होकर होमगार्ड ने शराब के नशे में उसके साथ जमकर मारपीट की। और उसके घर से चला गया।

होमगार्ड ने पीड़िता के पति को झूठे केस में फसाने की धमकी दी

पीड़ित महिला ने बताया पहले पति की मौत के बाद वह कई सालों तक होमगार्ड के साथ रही लेकिन उसने उसे अपना जीवन साथी नहीं बनाया। जिसके बाद महिला ने सतनवाड़ा के रहने वाले युवक से शादी कर ली। दोनों की शादी को अभी 2 ही महीने हुए है। बीते रोज जब वह नगर परिषद कोलारस के मतदान केंद्र में वोट डालने कोलारस अपने पति के साथ आई। तो वहां उसकी मुलाकात होमगार्ड से हो गई। होमगार्ड ने उसके साथ मारपीट कर दी और उसका मंगलसूत्र भी छीन लिया। होमगार्ड ने उसे अपने पति के साथ छोड़ कर उसके साथ रहने की धमकी भी दी।

महिला ने SP से की शिकायत

पीड़ित महिला ने बताया कि होमगार्ड ने उसे धमकी दी है कि अगर वह अपने पति को छेड़कर उसके साथ नहीं रही तो वह उसके पति को झूठे केस में फंसा देगा या फिर उसे मरवा देगा। बीते रोज होमगार्ड ने उसके साथ मारपीट भी की है। जिसकी शिकायत कोलारस थाने में कराई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद वह पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पहुंची है।
G-W2F7VGPV5M