70 साल की वृद्धा के साथ लूटपाट फिर गला दबाकर हत्या: लाश गड्ढे में फेंक दी- kolaras News

कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में स्थित गांधी पेट्रोल पंप के पास खेत में 70 साल की बुजुर्ग महिला की लाश मिली हैं। महिला के साथ लूटपाट कर फिर गला दबाकर हत्या की है। बताया जा रहा है कि घटना के समय बेटा मजदूरों को छोडने गया था लौटने पर उसे उसकी मां लाश के रूप में मिली। पुलिस ने‎ अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस‎ दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।‎

जानकारी के मुताबिक संजीदा‎ उम्र 70 साल पत्नी रामजीलाल धाकड़‎ निवासी रामनगर हाल होटल‎ फूलराज के सामने कोलारस‎ बुधवार को गांधी पेट्रोल पंप के‎ पास पडौरा स्थित अपने खेत पर‎ थी। संजीदा का बेटा पुरुषोत्तम‎ ‎धाकड़ 12 जुलाई की देर शाम 7‎ बजे से 7.30 बजे के दरम्यान‎ लेबर को छोड़ने पडोरा गांव तक‎ आ गया। इस दौरान खेत पर‎ संजीदा धाकड़ अकेली थी। बेटा‎ जब लौटा तो मां कहीं भी नजर‎ नहीं आई।‎

खेत पर ढूंढा तो 200‎ मीटर दूर गड्ढे में लाश मिली‎ खेत पर तलाशने के बाद पता नहीं‎ चला तो रिश्तेदारों को कॉल‎ लगाया। अंदर जाकर ढूंढा तो‎ चप्पलें दिखाईं दीं, और आगे जाने‎ पर टिफिन पड़ा दिखा। आगे चलने‎ पर संजीदा के कपड़े पड़े नजर‎ आए। महिला जहां बैठी थी, वहां‎ से 200 मीटर दूर स्थित गड्ढे में मृत‎ नजर आई। महिला को गला‎ दबाकर अथवा डुबोकर हत्या की‎ आशंका है। नाक से लौंग व पैरों से‎ कड़े गायब होने पर घटना लूट-पाट‎ के इरादे से अंजाम देना प्रतीत हो‎ रही है।‎

share this



कृपया हमें फॉलो/सब्सक्राइब कीजिए