पोहरी: राज्य मंत्री के घर में भाजपा हारी, 04 सीटों पर सिमटी, 05 कांग्रेस और 06 निर्दलीय- Pohri News

NEWS ROOM
पोहरी।
पोहरी विधायक और प्रदेश में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सुरेश धाकड़ राठखेड़ा के ग्रह नगर में पोहरी में पहली बार नगर निकाय चुनाव हुए थे। पहली बार नगर सरकार बना रही पोहरी की जनता ने जिले में सबसे अधिक रेकॉर्ड तोड मतदान किया था। लेकिन जैसे ही पोहरी की जन मानस का जो फैसला आया उसमें भाजपा को नकार दिया।

पोहरी के 15 वार्डो में भाजपा को मात्र 04 सीटों से ही संतोष करना पड़ा,कांग्रेस की स्थिति भी उल्लेखनीय नही रही कांग्रेस को भी 05 सीटे मिली यहां निर्दलीय 06 सीट लेकर आए है। हालांकि सत्ता भाजपा की है स्पष्ट बहुमत किसी को नहीं हैं लेकिन पोहरी में अध्यक्ष बनने के लिए किंग मेंकर की भुमिका में निर्दलीय रहेंगें।

वार्ड 1 : पिस्ता यादव, निर्दलीय
वार्ड 2 : धीरेंद्र धाकड़, कांग्रेस
वार्ड 3 : शिवनंदन शाक्य, कांग्रेस
वार्ड 4 : कविता आदिवासी, भाजपा
वार्ड 5 : संजीव शर्मा बंटी, कांग्रेस
वार्ड 6 : रामश्री जाटव, निर्दलीय
वार्ड 7 : तराना पप्पन खान, भाजपा
वार्ड 8 : उर्मिला देशमुख - भाजपा
वार्ड 9 : किशन सिंह तोमर, कांग्रेस
वार्ड 10 : राजकुमारी शैलेंद्र धाकड़, निर्दलीय
वार्ड 11 : अमित शर्मा, निर्दलीय
वार्ड 12 : फूलवती शाक्य, निर्दलीय
वार्ड 13 : तारा आदिवासी, निर्दलीय
वार्ड 14 : मुकेश धाकड़, कांग्रेस
वार्ड 15 : रश्मि नेपाल धाकड़, भाजपा
G-W2F7VGPV5M