करैरा: करैरा में भी भाजपा की नगर सरकार,निर्दलीय कांग्रेस से अधिक जीते- karera News

NEWS ROOM
करैरा।
करैरा नगर परिषद में भाजपा ने कब्जा जमाया है। यहां के 15 वार्डों में से भाजपा को आठ सीटें मिली हैं। चार वार्डों में निर्दलीय और तीन में कांग्रेस के उम्मीदवार जीते हैं। 

करैरा नगर परिषद के चुनाव की मतगणना खेराघाट स्थित सेक्रेड हार्ट अकादमी में बुधवार सुबह नौ बजे शुरू हुई थी। यहां कुल 82 उम्मीदवारों ने पार्षद पद के लिए किस्मत अजमाई। नपा अध्यक्ष पद महिला पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। इस कारण चार वार्ड- 9, 14 व 15 से ही अध्यक्ष बनेगा।