भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने दुर्घटना मे घायल युवक को अपनी कार से जिला अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शहर के सेंट चार्ल्स स्कूल के पास आज दोपहर एक लोडिंग वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमे युवक गंभीर घायल हो गया जिसे शिवपुरी से पोहरी की ओर जा रहे भाजपा मण्डल अध्यक्ष के पी परमार और भाजपा महामंत्री रितेश जैन ने देखा और घायल को समय पर उपचार मिल सके इसलिए उसे अपने वाहन से जिला अस्पताल मे भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार शिवपुरी जवाहर कॉलोनी निवासी विक्रम शर्मा पुत्र हृदेश शर्मा अपनी बाइक से खोरघार जा रहा था तभी सेंट चार्ल्स स्कूल के सामने एक लोडिंग वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक कई मीटर तक लोडिंग की चपेट मे आकर घसीटता चला गया। हादसे के बाद युवक घायल अवस्था मे सड़क पर पड़ा हुआ था।

उसी समय के पी परमार और रितेश जैन अपनी कार से पोहरी की ओर जा रहे थे। जब उन्होने घायल को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी और इलाज में देरी न हो इसलिए अपने ही वाहन से युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक के सिर मे गंभीर चोट आई है और एक पैर टूट गया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोडिंग को जब्त कर लिया है। लोडिंग चालक मौके से फरार हो गया।
G-W2F7VGPV5M