डैमेज कंट्रोल के लिए राजे शिवपुरी में: यह है बागी मैदान में -Shivpuri news

Bhopal Samachar

शिवपुरी। नगर पालिका शिवपुरी में पार्षद पद हेतु भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। भाजपा उम्मीदवारों ने अपनी नामजदगी के पर्चे भी दाखिल कर दिए हैं। लेकिन टिकट न मिलने से बहुत से दावेदारों ने बागी प्रत्याशियों के रूप में पर्चे भर दिए हैं। नाम वापिस लेने की अंतिम तारीख कल 22 जून है। सूत्र बताते हैं कि बागी प्रत्याशियों को मनाने के लिए स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया देर रात शिवपुरी आ गई हैं।

वार्ड क्रमांक 5 से पूर्व पार्षद कविता गर्ग पत्नी मनीष गर्ग मंजू, रोहित मंगल वार्ड क्रमांक 6 से भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजूला जैन और भाजपा नेता तरूण अग्रवाल की पत्नी श्वेता अग्रवाल, वार्ड क्रमांक 7 से अरविंद ठाकुर, वार्ड क्रमांक 12 से अशोक कुशवाह, वार्ड क्रमांक 15 से लायंस क्लब के पूर्व प्रांतपाल अशोक ठाकुर की पत्नी किरण ठाकुर, वार्ड क्रमांक 20 से पूर्व पार्षद रेखा गब्बर परिहार, वार्ड क्रमांक 21 से रघुराज सिंह गुर्जर, वार्ड क्रमांक 28 से हरिओम नरवरैया, वार्ड क्रमांक 33 से पूर्व पार्षद मथुरा प्रजापति की पत्नी रामश्री प्रजापति, वार्ड क्रमांक 37 से अतुल श्रीवास्तव, मुकेश गोयल, गौरव सिंघल सहित कई भाजपा नेताओं ने नामजदगी के पर्चे भरे हैं। इन्हें पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मनाने और अपना नामांकन वापिस लेने के लिए यशोधरा राजे समझाईश देंगी। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि जो भी बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरेगा उसके खिलाफ पार्टी कड़ी कार्रवाई करेगी।

वार्ड क्रमांक 15 पर विशेष नजर
भाजपा ने वार्ड क्रमांक 15 से पूर्व पार्षद अरूण पंडित की पत्नी को उम्मीदवार बनाया है। इस वार्ड से लायंस क्लब के पूर्व प्रांतपाल और शिवपुरी पब्लिक स्कूल के संचालक अशोक ठाकुर भी अपनी पत्नी किरण ठाकुर के लिए टिकट की मांग कर रहे थे। लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। श्रीमति किरण ठाकुर ने अपनी नामजदगी का पर्चा भी भर दिया है और अभी नाम वापिस नहीं लिया।

उनके पति अशोक ठाकुर ने बताया कि यदि कल तक उनका नाम पार्टी ने फायनल नहीं किया तो उनकी पत्नी चुनाव मैदान से हट जाएगी और चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी के निर्णय के विपरीत चुनाव लड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है। हालांकि राजनीतिक हलकों में उनके कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में उतरने की चर्चाएं भी जोर पकड़ रही हैं। लेकिन इस चर्चा की अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है।

वार्ड क्रमांक 19 में सिर्फ दो उम्मीदवार, क्या होगा निर्विरोध चुनाव
वार्ड क्रमांक 19 से सिर्फ 2 उम्मीदवारों ने अपनी नामजदगी के पर्चे भरे हैं। इस वार्ड से भाजपा ने रामसिंह यादव को उम्मीदवार बनाया है। रामसिंह यादव के अलावा इस वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विनीत नंदलाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में फार्म डाला है। इस वार्ड ने कांग्रेस की ओर से किसी ने भी पर्चा दाखिल नहीं किया है। सूत्र बताते हैं कि इस वार्ड से भाजपा निर्विरोध निर्वाचन का प्रयास कर रही है।
G-W2F7VGPV5M