भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के एड.पारस जैन बने जिला संयोजक- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। समाजसेवी संस्था लायन्स क्लब शिवपुरी साउथ के अध्यक्ष और जोन चेयरपर्सन जैसे महत्वपूर्ण पदों का दायित्व निभा चुके एड.पारस जैन को भारतीय जनता पार्टी में आर्थिक प्रकोष्ठ का जिला संयोजक मनोनीत किया गया है।

एड.पारस जैन की यह नियुक्ति केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैबिनेट खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, की सहमति से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व्ही.डी.शर्मा के निर्देश पर आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक योगेश मेहता द्वारा की गई है।

जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने एड.पारस जैन के मनोनयन की जानकारी दी। बता दें कि एड.पारस जैन शहर में इनकम टैक्स की पैरवी करते है और लगातार सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय है।