छत पर खेल रहा था 5 साल का विवेक, पैर फिसला और नीचे जा गिरा

शिवपुरी। खबर जिले के राजश्री गांव से है जहां आज शाम अपनी छत पर खेल रहा बालक छत से नीचे गिर गया। जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। गनीमत रही कि बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई।

जानकारी के अनुसार विवेक जाटव पुत्र महेश जाटव उम्र 5 साल निवासी ग्राम राजश्री अपने घर की छत पर खेल रहा था। तभी अचानक बच्चे का पैर फिसला और वह एक मंजिल से नीचे आ गिरा। घटना के समय बच्चे का पिता मनियर काम करने गया हुआ था। घटना की सूचना पिता को दी जिसके बाद पिता ने बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चे के सिर में हल्की सी चोट आई है। गनीमत रही कि बच्चे को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

share this



कृपया हमें फॉलो/सब्सक्राइब कीजिए