मां के साथ कुएं से पानी भरने गई थी 14 साल की प्रियंका, पैर फिसला और कुएं में गिर गई, मौत - Bairad News

NEWS ROOM
बैराड़।
खबर जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के कालामढ गांव से आ रही है। जहां अपनी मां के साथ कुएं से पानी भरने गई एक 14 वर्षीय किशोरी का पानी भरते समय पैर फिसल गया। जिससे किशोरी कुएं में जा गिरी। किशोरी की कुएं में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार कालामढ़ गांव में आज सुबह एक 14 साल की किशोरी प्रियंका पुत्री श्रीराम कुशवाह अपनी मां कृष्णा कुशवाह के साथ कुएं पर पानी भरने गई हुई थी। दोनों मां बेटी कुएं रस्सी के सहारे कुएं से पानी निकाल रहीं थी इसी दौरान प्रियंका का पैर फिसलने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में जा गिरी, बेटी को कुएं में गिरते ही उसकी मां कृष्णा ने चीख पुकार मचा दी, महिला की चीख पुकार सुनते ही मौके पर ग्रामीण पहुंच गए।

कुएं पर इकठ्ठा हुए ग्रामीणों में से दिनेश रावत को कुएं में उतारा गया साथ ही मौके पर ग्रामीणों ने खाट को रस्सियों के सहारे कुएं में डाला गया जिसके बाद खाट पर रखकर प्रियंका को बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस और उसके परिजन प्रियंका को तत्काल बैराड़ के स्वास्थ्य केंद्र ले कर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। बैराड़ थाना पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
G-W2F7VGPV5M