सत्य कभी पराजित नहीं होता, हमेशा सत्य की विजय होती है: लोकेन्द्र शास्त्री - Shivpuri News

शिवपुरी। नगर परिषद बैराड़ के ठाकुर बाबा मंदिर पर मूर्ति प्रतिष्ठा एवं पंच कुंडीय महायज्ञ आयोजन समिति द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह के दूसरे दिन कथा व्यास पंडित लोकेंद्र शास्त्री ने द्वितीय दिवस में शुकदेव परीक्षित जन्म पांडवों का स्वर्गारोहण, हिरण्यकश्यप वध एवं वराह अवतार की कथा सुनाते हुए श्रोताओं को बताया कि जब जब पृथ्वी पर भक्तों एवं संतों पर अत्याचार होते है।

तब भगवान ने किसी ना किसी रूप एवं मनुष्य का रूप लेकर पाप,एवं दुष्टों का संहार करते है। भगवान दुराचारी एवं राक्षसों का साथ कभी नहीं देकर अपने भक्तों की रक्षा कर सत्य के साथ होते हैं सत्य कभी पराजित नहीं हो सकता हमेशा सत्य की विजय होती है। सत्य बोलने से एवं भगवत स्मरण करने से ही भगवान प्राप्त होते हैं मनुष्य को जीवन में सदैव सत्य बोलना चाहिए जीवन को आनंदमय बनाने के लिए भगवान की कथा स्मरण नाम कीर्तन सुनना एवं करना चाहिए। व्यास द्वारा गाए भजनों पर श्रोताओं द्वारा नृत्य करते हुए आनंद लिया।

share this



कृपया हमें फॉलो/सब्सक्राइब कीजिए