Shivpuri News- झौंपड़ी में रहकर टोपीदार बंदूक से जानवरों का शिकार करते थे, महिला सहित दो युवक गिरफ्तार

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम मायापुर से आ रही है। जहां आज सिरसौद पुलिस ने एक झौंपड़ी से हथियार बनाने की सामग्री को जब्त किया है। उक्त आरोपी मोगिया परिवार जंगल में झोपड़ी बनाकर रहते है और यहां हथियार बनाकर बन्य जीवों का शिकार करते थे। जिस पर पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर उक्त मामले में दो युवक और एक महिला को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार सिरसौद‎ थाना पुलिस को सूचना मिली कि‎ मायापुर से आगे जंगल के नजदीक‎ शिकारी मोगिया झोंपड़ी बनाकर‎ रहते हैं। बंदूक बनाने और‎ विस्फोटक सामग्री के साथ अपने‎ टपरों के पास हैं जो हाथ से बनी‎ बंदूकों से जंगली जानवरों का‎ शिकार करते हैं। पोहरी और  सिरसौद थाना‎ पुलिस दोनों साथ साथ मौके पर पहुंचे और मौके पर‎ जाकर दबिश दी तो दो व्यक्ति व‎ एक महिला मिली।

पुलिस ने तोमर‎ सिंह मोगिया से लोहे की दो नाल,‎ बारूद व दर्रे भरने का एक गज,‎ 19 छर्रे बरामद किए हैं। वहीं‎ सोनेराम पुत्र रामबाबू मोगिया से‎ लोहे की हथोड़ी, 2 किलो वजनी‎ रांगा की प्लेट, लकड़ी का काठ‎ जब्त किया है। जबकि महिला‎ पपीता बाई के पास रांगा धातु के‎ 16 छर्रे और छर्रे बनाने का सांचा‎ और प्लास्टिक की दो शीशी जब्त‎ की है जिसमें टोपी बनाने का‎ पाउडर भरा था।‎ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
G-W2F7VGPV5M