घर में अकेली थी भाभी, देवर ने पकड़ा और RAPE कर दिया, गिरफ्तार - Bairad News

NEWS ROOM
बैराड़।
खबर जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम धतूरा से आ रही है। जहां एक युवक ने अपनी ही सगी भाभी को हवस का शिकार बनाते हुए उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले की शिकायत भाभी ने अपने पति से की। पति महिला को लेकर बैराड थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी देवर के खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की। जहां पुलिस ने आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार एक 30 वर्षीय महिला निवासी धतूरा ने पुलिस थाना बैराड में शिकायत करते हुए बताया कि वह अपने घर में अकेली थी। घर में देवर भी उसके साथ रहता था। पति काम पर गया हुआ था। तभी भाभी को अकेली देखकर आरोपी ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।

बताया गया है कि आरोपी हल्के बघेल विष्णु बघेल निवासी धतूरा उम्र 28 साल अपने भाई और भाभी के साथ एक ही घर में रहते थे। जहां भाई काम पर जाता आरोपी घर पर ही रहता था और उसकी नजर भाभी पर थी। बीते रोज जब भाई काम पर गया तो आरोपी हल्के ने भाभी को पकड़कर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है।
G-W2F7VGPV5M