घर से मायके जाने की कहकर निकली महिला, गायब, स्टांप पेपर से की थी शादी - Bairad News

NEWS ROOM
बैराड़।
खबर जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव से आ रही है। जहां बीते 4 दिन पहले एक महिला अपने मायके जाने की कहकर निकली। परंतु महिला का आज दिनांक तक कुछ भी पता नहीं चल सका है। बताया गया है कि महिला ने 8 साल पहले हुसैनपुर के रूप सिंह के साथ की थी। उसके बाद से वह अच्छे से रह रही थी परंतु बीते रोज वह अपने मायके जाने की कहकर निकली और गायब हो गई।

महिला के पति रूप सिंह ने पुलिस थाना बैराड में शिकायत करते हुए बताया कि उसकी पत्नी शशि 12 मई दोपहर 1:00 बजे अपने मायके बजाई खिरक घाटीगांव जाने की कहकर घर से निकली जो रास्ते से कहीं गुम हो गई। फरियादी ने महिला को सब जगह तलाश किया लेकिन महिला का कहीं कोई सुराग नहीं लगा जिसके बाद फरियादी ने बैराड़ थाना पहुंचकर सूचना दी जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। यहां बता दे कि युवक ने महिला से 8 साल पहले स्टांप पेपर पर शादी की थी।
G-W2F7VGPV5M