बच्चे का इलाज कराने गई गायब युवती अपने ताऊ की बेटी के यहां मिली, पति प्रताड़ित करता था इसलिए भाग गई - Bairad News

NEWS ROOM
बैराड़।
खबर जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम गिरवानी से आ रही है। जहां बीते चार दिन पहले अपने बच्चे को डॉक्टर को दिखाने की कहकर गई एक महिला के गायब हो जाने के बाद आज पुलिस ने उक्त महिला को अपने मामा के यहां से दस्तयाब कर लिया है। उक्त महिला अपने पति से प्रताड़ित थी। जिसके चलते वह अपना घर छोड़कर भाग गई थी।

जानकारी के अनुसार प्रीति पत्नी सतेन्द्र आदिवासी उम्र 24 साल निवासी चेटीखेडा थाना पहाड़गढ़ बीते चार दिन पहले अपने मायके आई थी। तभी वह घर से बैराड बच्चे को डॉक्टर को दिखाने की कहकर ऑटो से गई थी। परंतु वापस नहीं लौटी। परिजनों ने महिला के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई।

जिस पर से आज पुलिस को सूचना मिली कि उक्त महिला गणेशखेडा में अपने मामा के यहां है। जिस पर से गोवर्धन पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त महिला को दस्तयाब कर पूछताछ की तो महिला ने बताया कि वह अपने पति से प्रताड़ित थी। जिसके चलते वह अपने ताऊ की बेटी निवासी पारासरी चली गई थी। उसके बाद वह कल अपने मामा के यहां गणेशखेडा आ गई। पुलिस ने उक्त महिला को दस्त्याव कर पिता बनवारी आदिवासी के सुपुर्द कर दिया है।
G-W2F7VGPV5M