सड़क किनारे खड़े लोडिंग वाहन में ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 1 गंभीर घायल -Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
खबर जिले के सेसई के पास फोरलेन से है जहां आज सुबह सड़क किनारे खड़े लोडिंग वाहन मे एक ट्रक चालक ने ट्रक को तेज गति मे और लापरवाही से चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। घटना मे लोडिंग में बैठा एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया वहीं एक अन्य सवार को मामूली चोटें आई है। गंभीर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार नेपाल शाक्य पुत्र डबोली शाक्य उम्र 34 साल निवासी ग्राम मुबारिकपुर तहसील पोहरी अपने अन्य साथी विष्णु शाक्य उम्र 28 साल के साथ लोडिंग वाहन से कोलारस मंडी मे फसल बेच कर लौट रहे थे। सुबह करीब 5 बजे जब इनका लोडिंग वाहन सेसई के पास फोरलेन पर स्थित टाटा शोरूम के सामने खड़ा हुआ था।

तभी पीछे से आ रहे ट्रक आरजे 11 जीजे 0637 ने लोडिंग वाहन मे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे मे लोडिंग वाहन पलट गया और उसमें सवार नेपाल और विष्णु घायल हो गए। गंभीर घायल नेपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
G-W2F7VGPV5M