जेल में बंद कैदी की मौत: रविवार को पुलिस ने पकडा था, फिर भेजा था जेल- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। मगरौनी चौकी पुलिस‎ द्वारा अवैध छुरी के साथ पकड़े‎ गए युवक की साेमवार काे जेल में‎ हालत बिगड़ने के बाद मौत हो‎ गई। जानकारी के मुताबिक‎ मगरौनी चौकी पुलिस ने दामोदर‎ (58) पुत्र अमरसिंह कुशवाह‎ निवासी निजामपुर को रविवार को‎ छुरी के साथ पकड़ा गया था।‎ रविवार को ही न्यायालय में पेश‎ किया गया जहां से जेल भेज दिया‎ था।

सोमवार की सुबह 11 बजे‎ दामोदर कुशवाह की हालत बिगड़‎ गई। आनन फानन में इलाज‎ कराने के लिए उसे जिला‎ अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर‎ ने मृत घोषित कर दिया। दामोदर‎ के खिलाफ आबकारी, जुआ‎ एक्ट, मारपीट व एससीएसटी‎ सहित छह केस दर्ज हैं।‎
G-W2F7VGPV5M