नेहा शर्मा, मध्यक्षेत्रीय ब्राह्मण महासभा की नगर अध्यक्ष बनी - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। मध्य क्षेत्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र मलैया की अनुशंसा पर प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष राम कुमार भार्गव व प्रदेश युवा महिला प्रदेश अध्यक्ष कु एकता शर्मा ने नगर अध्यक्ष श्रीमती नेहा शर्मा, नगर उपाध्यक्ष वर्तिका मिश्रा व कृतिका मिश्रा शिवपुरी नियुक्त किया। अपने इस मनोनयन पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा है कि वह संगठन का आगे बढ़ाने के लिए सतत प्रयास करेंगी।

तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन ने पद मिलने पर बधाईयां दी हैं। जिनमें युवा महिला प्रदेश अध्यक्ष कु एकता शर्मा, राजीव शर्मा, धर्मेंद्र मिश्रा, सतेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, रोहित मिश्रा, पवन शर्मा, अनिल भार्गव, दयाशंकर पांडेय, राजकुमार शर्मा, पंकज भार्गव, हरि बल्लभ पांडेय, गौतम शर्मा, सरोज भार्गव व ब्राह्मण समाज के सभी माननीय लोगों ने शुभकामनाएं व बधाइयां दी।