Shivpuri News- पढिए आने वाले 07 दिनों में सूर्यदेव कितनी आग उगलेगें, सोम-मंगल को गर्म हवा मचाऐगी कोहराम

Bhopal Samachar
शिवपुरी। मप्र में के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई भी मौसम प्रणाली सक्रिय नही हैं,इस कारण शनिवार से सूर्य मे तपन बढ़ने लगी हैं। मौसम वैज्ञानिकों के कारण आने वाले दिनो में तापमान और बढ़ सकता हैं। वही 19 अप्रैल से एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत पहुंचने पर तापमान में फिर गिरावट होने का अनुमान हैं।

जिले में रविवार को दिनभर गर्म हवा और तेज गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। इस दौरान शहर की सड़को पर सन्नाटा पसरा रहा। इसके साथ ही दिन का तापमान भी 42 डिग्री पंहुच गया। वही शनिवार की रात तापमान 26 डिग्री 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था,रविवार को हवा की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटे रही हैं।

सोमवार और मंगलवार को तापमान 42 डिग्री के आसपास ही रहेगा न्यूतम 25 डिग्री जा सकता हैं,लेकिन गर्म हवाओं की रफ्तार बढकर 17 किमी प्रति घंटे हो सकती है। बुधवार से रविवार तक मौसम मे गर्माहट रहेगी अधिकतम तापमान 42 डिग्री ही पहुंचेगा,हवा की रफ्तार अवश्य किमी प्रति घंटा रहेगी।

वही गुरुवार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होगा। जिससे तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना हैं,गुरुवार को आसमान में बादल डेरा डाल सकते हैं,गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने का अनुमान हैं,वही हवा की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटा ही रहेगी।
G-W2F7VGPV5M