पूरनखेडी पर फास्टैग का सर्वर फेल: दोनों और वाहनों की लगी लंबी कतारें - kolaras News

NEWS ROOM

कोलारस।
आज शिवपुरी के कोलारस थाना अंतर्गत फोरलेन हाईवे पर स्थित पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर रात 2 बजे फास्ट्रेग का सर्वर डाउन हो जाने के चलते टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। फास्ट्रेक का सर्वर फेल हो जाने से टोल प्लाजा के दोनों तरफ जाम की स्थिति बन गई। हालांकि टोल प्रबंधन के द्वारा बीच-बीच में कई वाहनों को एक साथ झुंड के रूप में भी निकाला।

आईटी मैनेजर संदीप सिंह सेंगर के अनुसार फास्टैग के सर्वर डाउन होने की वजह से वाहनों पर लगा फास्टैग एक्सिस नहीं कर पा रहा था। जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। फास्टैग की टेक्निकल टीम लगातार खामी को दूर करने का प्रयास कर रही है। एजेंसी के आईटी एक्सपर्ट के द्वारा रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद पता लग सकेगा कि किस खामी की वजह से सर्वर डाउन हुआ।

रात 2 बजे से सुबह 8 बजे तक रेंग-रेंगकर चले वाहन

पुरनखेड़ी टोल प्लाजा में रात्रि 2 बजे से लगे जाम में वाहन फोरलेन हाइवे पर रेंगते हुए नजर आए। रात्रि के समय 100 से अधिक बसें इंदौर-भोपाल की ओर जाती है। जाम के कारण बस में सवार यात्री भी परेशान हुए। सुबह तक फास्टैग के सर्वर के काम न करने के कारण वाहन चालकों में नाराजगी देखी गई। हालांकि सुबह के बाद बीच-बीच में फास्टैग का सर्वर काम करता रहा। पुरणखेड़ी टोल प्लाजा पर टेक्निकल टीम लगातार खामी दूर करने की जुगत में लगी हुई है।
G-W2F7VGPV5M